{"_id":"5e0665ab8ebc3e87a511a6d8","slug":"health-bareilly-news-bly3896561127","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में वातानुकूलित आयुष्मान वार्ड बनाए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में वातानुकूलित आयुष्मान वार्ड बनाए जाएंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य महकमे ने दिए आयुष्मान वार्ड बनाने के आदेश
बरेली। आयुष्मान भारत के लाभार्थियों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में एयर कंडीशन (वातानुकूलित) वार्ड बनाने का आदेश दिया है। अस्पतालों में पहले से मौजूद वार्डों में से एक वार्ड को आयुष्मान भारत वार्ड में तब्दील किया जाएगा। इतना ही नहीं इनका काउंटर अलग होगा। ऐसे मरीजों को जांच और डायग्नोसिस में भी वरीयता मिलेगी।
आयुष्मान वार्ड के लिए अलग से काउंटर बनाए जाएंगे, जहां गोल्डन कार्ड या प्लास्टिक कार्ड दिखाने पर प्राथमिकता के साथ ओपीडी की पर्ची दी जाएगी। अगर लाभार्थी के पास गोल्डन कार्ड नहीं है तो काउंटर से ही तत्काल उसका गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा।
सीएमओ डॉ. विनीत कुमार शुक्ल ने बताया कि लाभार्थियों के लिए बनने वाले अलग वार्ड में योजना के मरीजों का इलाज करने वाले सरकारी अस्पतालों के लिए प्रति पूर्ति धनराशि की भी व्यवस्था है। पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन जैसी जांचों में भी लाभार्थी को वरीयता देने के निर्देश जारी हुए हैं।