फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health

एचआईवी पीड़िता ने महिला अस्पताल में बच्ची को दिया जन्म

Sat, 28 Dec 2019 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Health
आपरेशन से हुआ प्रसव, नवजात की हालत सामान्य, प्रसूता की गंभीर
विज्ञापन

बरेली। जिला महिला अस्पताल में एचआईवी पीड़ित महिला ने आपरेशन से गुरुवार रात करीब एक बजे बेेटी को जन्म दिया। डॉक्टर के मुताबिक, बच्ची की हालत सामान्य है, जबकि प्रसूता की हालत गंभीर बनी हुई है।

फरीदपुर क्षेत्र के एक गांव की 28 वर्षीय महिला गर्भ ठहरने पर जांच कराने जिला अस्पताल पहुंची तो उसके ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस (एचआईवी) से पीड़ित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। महिला की काउंसलिंग भी की गई। प्रसव का समय नजदीक आने पर बुधवार को उसे महिला अस्पताल में भर्ती किया गया। गुरुवार शाम उसे प्रसव कक्ष में ले जाया गया। जहां आपरेशन से सुरक्षित तरीके से प्रसव कराया गया। प्रसव के लिएडॉक्टरों की टीम को सेफ डिलीवरी किट उपलब्ध कराई गई थी। सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि बच्चे को एचआईवी से बचाने के लिए जरूरी दवाएं दी गई हैं। कुछ माह बाद उसका एचआईवी टेस्ट कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिकतर बच्चों में एचआईवी पॉजिटिव गर्भ के दौरान ही हो जाता है। मां से बच्चे में एचआईवी वायरस बच्चे के इम्यून सिस्टम में प्रवेश करता है। इससे इम्यून सिस्टम में श्वेत रक्त कोशिकाएं खत्म होने लगती हैं। फिलहाल बच्ची की हालत सामान्य है, जबकि प्रसूता की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे ब्लड चढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed