{"_id":"5dffc7c28ebc3e87917052dc","slug":"health-bareilly-news-bly3890194116","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल ही दे रहा बीमारियों को दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल ही दे रहा बीमारियों को दावत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिला अस्पताल में लोग बीमारियों की दवा लेने पहुंचते हैं, लेकिन जिला अस्पताल खुद बीमारियां बांट रहा है, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि सीएमएस कार्यालय के सामने बने पार्क के फव्वारे में कई माह से पानी जमा है। अब इसमें डेंगू के लार्वा पनप रहे हैं। शिकायत पर भी इसे कभी साफ नहीं कराया गया है।
स्वास्थ्य विभाग घरों में फ्रिज की डिग्गी, छतों पर रखे गमलों में भरे पानी और लोगों के टैंक साफ कराकर डेंगू का लार्वा तलाशता फिर रहा है, लेकिन खुद अस्पताल परिसर के पार्क में लगे फव्वारे के टैंक की कभी सफाई नहीं कराई। यहां डेंगू का लार्वा हो सकता है, जहां बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचते हैं और कई बच्चे भी कई बार पार्क में खेलते रहते हैं। वहीं सीवर का गंदा पानी अस्पताल परिसर में दो दिनों से भरा हुआ है, जिसकी सफाई भी अब तक नहीं कराई गई है।
सीएमएस डॉ. टीएस आर्या का कहना है कि सीवर लाइन को समय-समय पर साफ कराया जाता है। लाइन पुरानी है तो लीकेज से जलभराव की स्थिति कभी कभार हो जाती है। पार्क के फव्वारे में पानी जमा होने की जानकारी नहीं है। उसे खाली कराकर साफ कराया जाएगा।