फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health

कुत्ता काटे तो न जाएं सरकारी अस्पताल, खत्म हुई एआरवी

Fri, 20 Dec 2019 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
Health
बरेली। अगर आपको कुत्ता, बंदर, बिल्ली, भेड़िया, या गीदड़ काट ले तो एआरवी (एंटी रेबीज वैक्सीन) लगवाने को जिला अस्पताल या किसी अन्य सरकारी अस्पताल में न जाएं। जिला अस्पताल समेत जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी पर एआरवी का स्टॉक खत्म हो चुका है। इस वजह से मरीज वैक्सीन लगवाने को भटक रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल समेत अन्य सीएचसी, पीएचसी में जीवन रक्षक दवाओं के साथ ही एआरवी का टोटा भी हो गया है। नवाबगंज, बहेड़ी समेत अन्य सीएचसी और पीएचसी से रोजाना ही एआरपी की मांग की जा रही है, मगर स्वास्थय विभाग के पास वैक्सीन नहीं है। कारपोरेशन को तीन हजार वैक्सीन का डिमांड पत्र भी भेजा गया था लेकिन वहां से हाथ खड़े कर दिए हैं। इस वजह से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर उन्हें लौटना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन


बाजार से वैक्सीन लगवाने पर खर्च हो रहे 350 रुपये
सरकारी अस्पताल में मुफ्त लगने वाली वैक्सीन की बाजार में कीमत 270-350 रुपये है। ये वैक्सीन पहले, तीसरे, सातवें और 28वें दिन लगती है। इस वजह से जरूरतमंदों को बाजार से इसे खरीदने के लिए अच्छी-खासी कीमत खर्च करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंटी रेबीज वैक्सीन की आपूर्ति के लिए कॉरपोरेशन को पत्र लिख दिया गया है। जल्द ही वैक्सीन उपलब्ध करा दी जाएगी।
- डॉ. विनीत कुमार शुक्ल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed