{"_id":"5de559018ebc3e5482770bab","slug":"health-bareilly-news-bly386358660","type":"story","status":"publish","title_hn":"बयान टले, अब नौ को होंगे दंपती के बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बयान टले, अब नौ को होंगे दंपती के बयान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन माह के बच्चे की जांघ में सुई टूटने का मामला
विज्ञापन
बरेली। तीन महीने के बच्चे की जांघ में सुई टूटने के मामले में एसीएमओ के शहर से बाहर होने की वजह से सोमवार को दंपती के बयान दर्ज नहीं हो पाए। दंपती को अब नौ नवंबर को की तारीख दी गयी है।
इस मामले की जांच एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम कर रहे हैं। सोमवार को संजय नगर निवासी पिता सचिन कुमार शर्मा और उनकी पत्नी हेमलता के बयान होने थे। लेकिन उन्हें अब नयी तारीख दे दी गयी है। अब वह नौ नवंबर को बयान दर्ज कराने आएंगे। बता दें कि 16 नवंबर को ब्लड सैंपल लेते वक्त एक प्राइवेट अस्पताल के स्टाफ की लापरवाही की वजह से बच्चे की जांघ में सुई टूट गई थी। पिता ने बताया कि अब उनका बेटा लव्यांश पूरी तरह से स्वस्थ है। उन्होंने उसका इलाज एक अन्य प्राइवेट अस्पताल में कराया। कहा कि अधिकारी जांच में देरी कर रहे हैं। एसीएमओ ने बताया कि जांच संबंधी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। सोमवार को बयान होने थे लेकिन विभागीय काम से बाहर जाने के चलते सोमवार को बयान नहीं लिए जा सके।