फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health

दिसंबर में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में शिफ्ट हो जाएगी जिला अस्पताल की ओपीडी

Tue, 26 Nov 2019 07:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
Health
बरेली। जिला अस्पताल की ओपीडी को 300 बेड के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की तैयारी शुरू हो गई है। सीएमएस टीएस आर्या ने सोमवार को मैनेजर पूजा चौहान और दूसरे डॉक्टरों के साथ 300 बेड के अस्पताल का निरीक्षण कर यहां मरीजों को भर्ती करने से लेकर इलाज तक की सारी संभावनाएं देखीं।
विज्ञापन

सीएमएस ने बताया कि भवन निर्माण इकाई ने 15 दिन का समय मांगा है। अभी सिर्फ यहां ओपीडी को शिफ्ट करने की तैयारी है। दिसंबर के पहले सप्ताह में ओपीडी को शिफ्ट कर दिया जाएगा। बता दें कि प्रमुख सचिव ने 21 नवंबर को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को तैयार कर इसमें जिला अस्पताल को शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। इसके पहले भी सितंबर में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निरीक्षण कर पूरे जिला अस्पताल को शिफ्ट करने के लिए प्रस्ताव मांगा था। सीएमओ ने कमेटी बनाकर दोनों सीएमएस से जवाब देने को कहा था। महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने नई बिल्डिंग और पर्याप्त सुविधाएं न होने का हवाला देते हुए महिला अस्पताल को शिफ्ट करना उचित नहीं बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed