फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health

साहब! डॉक्टर ने मेरी टूटी टांग का गलत ऑपरेशन कर दिया है

Thu, 21 Nov 2019 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 02:57 AM IST
विज्ञापन
Health
बरेली/बहेड़ी। बहेड़ी के जवाहरपुर गांव में नोडल अफसर नवनीत सहगल ने ग्रामीणों के साथ चौपाल शुरू ही की थी कि स्ट्रेचर पर पहुंचे एक ग्रामीण ने फरियाद की कि डॉक्टर ने उसकी टूटी टांग का गलत आपरेशन कर दिया है। वह काफी दिनों से परेशान है और अब उसका इलाज भी नहीं किया जा रहा है। प्रमुख सचिव के कहने पर सीडीओ से 101 नंबर डायल करके एंबुलेंस को आने को कहा तो उधर से पूछा गया कि बहेड़ी है कहां।
विज्ञापन

सीडीओ ने इसके बाद सीएमओ को फोन थमा दिया। सीएमओ के बातचीत करने के बाद एंबुलेंस पहुंची तो शिकायत करने वाले को अस्पताल भेज दिया गया। गांव में तमाम लोगों ने आयुष्मान कार्ड न मिलने, राशन कार्ड न बनने और खातों में पेंशन न आने जैसी तमाम शिकायतें कीं। नोडल अफसर चौपाल में ही संबंधित अधिकारियों का जवाब मांगा। महिला कल्याण योजना के बारे में ग्रामीणों को जानकारी न होने पर जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार की क्लास लगाई। इस मौके पर विधायक छत्रपाल सिंह गंगवार, डीएम नितीश कुमार, एसएसपी शैलेंद्र पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


मेगा फूड का काम तेज कराने का निर्देश
पंचायत करने के बाद प्रमुख सचिव निर्माणाधीन मेगा फूड पार्क पहुंचे। वहां काम अधूरा पड़ा होने के कारणों की जानकारी ली और फिर तेजी से काम पूरा कराने के निर्देश दिए। मेगा फूड पार्क के बाद सीधे तहसील परिसर पहुंचे जहां राजस्व वसूली और अभिलेखों का रखरखाव देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार-बार मांगने पर भी नहीं मिला तहसील दिवस का रजिस्टर
प्रमुख सचिव को बहेड़ी में तहसील दिवस का रजिस्टर ही नहीं मिला। लिपिक विनोद आर्या दफ्तर का ताला बंद करकेे गायब थे। तहसीलदार आनंद सिंह ने बताया कि लिपिक को उन्होंने दौरे के वक्त मौजूद रहने का निर्देश दिया था। जब प्रमुख सचिव को तहसील दिवस का रजिस्टर काफी देर तक नहीं दिया गया तो उन्हें बताया गया कि लिपिक चला गया है। उन्होंने लिपिक के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed