फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health

इलाज में लापरवाही के चलते मौत का आरोप, होगी जांच

Tue, 19 Nov 2019 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
Health
बरेली। स्टेडियम रोड स्थित एक निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगा है। शिकायत कर्ता ने सीएमओ को शिकायत कर कहा कि इलाज में लापरवाही से उसकी मां की मौत हो गई। एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम जांच के लिए गठित की गई है।
विज्ञापन

शहर के गायत्री पुरी वीर सावरकर नगर निवासी हितेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी मां विद्यावती की चार सितंबर को तबीयत खराब हुई। तो उन्हें स्टेडियम रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल के आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया। जांचे सामान्य आई। इसके बाद भी भर्ती कर इलाज कराने की बात कही। शाम को बताया कि छाती में संक्रमण हो गया। इससे उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही है। आठ सितंबर को सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के साथ ही और भी दिक्कतें उन्हें हुई तो अस्पताल प्रबंधन ने कह दिया कि कहीं और ले जाओ। अस्पताल ने डिस्चार्ज किया तो परिजन मरीज को लेकर एक मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां संक्रमण अधिक हो जाने से 17 सितंबर को उनकी मौत हो गई। सीएमओ विनीत कुमार शुक्ल ने कहा कि शिकायत मिली है। एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। वह जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed