{"_id":"5dcc6e208ebc3e5b3778e13c","slug":"health-bareilly-news-bly383888385","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 नवंबर को लखनऊ में सवालों के जवाब देंगे सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 नवंबर को लखनऊ में सवालों के जवाब देंगे सीएमओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिले में नकली दवा विक्रेताओं, झोलाछापों पर कार्रवाई समेत 12 अलग-अगल बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है। यह जवाब सीएमओ को 30 अक्तूबर तक देना था, लेकिन बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बदायूं, मथुरा, अलीगढ़, रायबरेली समेत 19 जनपदों के सीएमओ ने जबाव नहीं दिया था। इस पर दोबारा सभी को 22 नवंबर को लखनऊ में आंकड़ों के साथ आने को कहा गया है।
स्वास्थ्य निदेशक के भेजे पत्र में 2019 में जनपद में कुल भर्ती मरीजों की संख्या, गंभीर भर्ती मरीजों की संख्या, अब तक हुई कुल मौते, डेंगू के चिन्हित लार्वा क्षेत्रों की संख्या और इन क्षेत्रों में की गई कार्यवाही के आंकड़े भी मांगे गए हैं। इसके अलावा पैथोलॉजी में मशीनों की स्थिति, अन्य स्त्रोतो से हो रही वैकल्पिक व्यवस्था के बारे में और 2019 में चिहिन्त झोलाछाप की संख्या और कार्रवाई के आंकड़े भी मांगे गए हैं। इसके अलावा साफ सफाई की स्थिति, आउट सोर्सिंग स्टॉफ की संख्या और चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टॉफ की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी गई है।