{"_id":"5dcb14fb8ebc3e5b592d16af","slug":"health-bareilly-news-bly383723459","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पताल का कारनामाः हादसे में घायल के जख्म पर पैंट के ऊपर से ही कर दी मरहम पट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पताल का कारनामाः हादसे में घायल के जख्म पर पैंट के ऊपर से ही कर दी मरहम पट्टी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। क्यारा ब्लॉक के सीएचसी अस्पताल के डॉक्टरों ने मंगलवार को एक नया ही कारनामा कर दिया। सड़क हादसे में घायल पहुंचे एक ग्रामीण के पैंट के ऊपर से ही मरहम पट्टी कर रेफर कर दिया। ग्रामीण ने जख्म पर दवा और पट्टी लगाने को कहा तो डाक्टर बोले खून ज्यादा बह जाएगा। अभी जिला अस्पताल रेफर कर रहे हैं, वहां ठीक हो जाओगे।
क्षेत्र के गांव इचोरिया निवासी उर्वेश पुत्र साधुराम मंगलवार सुबह चौबारी मेला जा रहा था। गांव के बाहर ही एक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर वह घायल हो गया। उर्वेश के दाएं पैर में घुटने के नीचे काफी चोट आईं। इससे खून बहने लगा। मौके पर मौजूद लोगाें ने उसे क्यारा ब्लॉक के सीएचसी में भर्ती कराया। यहां मौजूद डॉक्टरों ने उसका बिना पैंट खोले ऊपर से मरहम पट्टी शुरू कर दी। उर्वेश व अन्य लोगों ने विरोध जताया कि पैंट उतारकर जख्म पर मरहम लगाइये जिससे पीड़ित को आराम मिल सके। इस पर डॉक्टर बोले की पैंट खोलने से खून अधिक बह जाएगा, अभी पट्टी कर दी है। जिला अस्पताल रेफर कर रहे हैं। वहां पहुंचकर ठीक हो जाओगे। जिला अस्पताल पहुंचने पर उसे इमरजेंसी में भर्ती कराकर इलाज शुरू किया गया।
इस संबंध में सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। कपड़ा बिना हटाए ही मरहम पट्टी कर देना गंभीर मामला है। संबंधित डॉक्टर से जवाब-तलब किया जाएगा।