फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health

फार्मासिस्ट पर भड़की महिला अफसर..बताओ-कहां जा रही हैं सरकारी दवाइयां

Thu, 24 Oct 2019 07:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
Health
बरेली। सिस्टम की हकीकत जानने सीएम के दूत के तौर पर पहुंची महिला अफसरों की टीम मोहनपुर ठिरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं का फर्जीवाड़ा सामने आने पर दंग रह गईं। यहां सप्लाई होने वाली दवाइयां कहां जा रही हैं, इसका कोई रिकार्ड ही नहीं था। इसके बाद महिला अफसरों की टीम फार्मासिस्ट एपी सिंह पर जमकर बरसीं। फार्मासिस्ट से कहा कि उसे हर हालत में जनता के पैसों से खरीदी गईं इन दवाओं का हिसाब देना होगा। अफसरों के तेवर देखकर स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ पसीने में नहा गया।
विज्ञापन

यहां आईपीएस अपर्णा गुप्ता, पीसीएस किंशुक श्रीवास्तव और आईएफएस श्वेता सेन बुधवार को दूसरे दिन शहर के सटे गांव मोहनपुर ठिरिया पहुंची। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उन्होंने फार्मासिस्ट एपी सिंह से दवाइयों की सप्लाई और वितरण रजिस्टर मंगवाकर उसे चेक किया। महिला अफसर यह देखकर हैरान रह गईं कि रजिस्टर पर यह रिकार्ड ही नहीं था कि दवाएं किसे बांटीं गईं। अफसरों ने फार्मासिस्ट को हड़काते हुए पूछा कि वह यहां कितने समय से हैं। फार्मासिस्ट के 10-12 साल बताने पर बोलीं.. इतने सालों से यहां जंगलराज फैला रखा है।
विज्ञापन

इससे पहले महिला अफसरों ने प्राइमरी स्कूल में हेडमास्टर के कक्ष में रिकार्ड की जांच की और फिर एक क्लास रूम में जाकर बच्चों से विज्ञान संबंधी सवाल किए। बच्चे जवाब नहीं दे पाए तो वही सवाल शिक्षक से पूछे। शिक्षक से सही जवाब मिला तो उन्हें बच्चों को अच्छे से पढ़ाने को कहा। इसके बाद बच्चों से 18 का पहाड़ा सुनाने को कहा। इस पर एक महिला अफसर यह कहकर हट गईं कि उन्हें खुद यह पहाड़ा नहीं आता। टीम प्रेमनगर में महिला शरणालय भी पहुंची और डीपीओ नीता अहिरवार से संवासिनियों के बारे में जानकारी लेकर व्यवस्थाओं को चेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंगनबाड़ी केंद्र में पुष्टाहार में गड़बड़ी की शिकायत
- प्राइमरी स्कूल में बने आंगनबाड़ी केंद्र पर चेकिंग के दौरान महिला अधिकारियों के सामने गांव की कुछ औरतें पहुंच गईं और यह शिकायत की कि उन्हें पुष्टाहार के पैकेट ही नहीं बांटे गए हैं। इस पर स्टाफ से पूछा तो पता चला कि इस माह अभी पुष्टाहार आना बाकी है।


सलमान एड करता है, ये मसाला तो अच्छा ही होगा
मिड-डे मील चेक करने के लिए महिला अफसर प्राइमरी स्कूल की रसोई में गईं। वहां बच्चों के लिए बनी तहरी को खुद खाकर चेक किया। इसके बाद अफसरों ने रसोई में खाद्य सामग्री देखी। इस दौरान एक कंपनी के मसाले को देखकर एक महिला अफसर ने चुटकी ली.. इसका एड सलमान खान करता है तो इसकी क्वालिटी अच्छी ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed