{"_id":"5da23f898ebc3e93c02b14fe","slug":"health-bareilly-news-bly3799430155","type":"story","status":"publish","title_hn":"घड़े में मिली बिटिया को मिला विधायक पप्पू का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घड़े में मिली बिटिया को मिला विधायक पप्पू का सहारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। श्मशान घाट में जमीन में दबे घड़े में मिली बिटिया के तंदुरुस्त होने की संभावना बढ़ती जा रही है। पहले से बेहतर स्थिति में आई बच्ची को विधायक पप्पू भरतौल के प्रयास से बेहतर उपचार दिए जाने की व्यवस्था हुई है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बाल कल्याण समिति के प्रभारी डॉ. डीएन शर्मा भी बच्ची को देखने पहुंचे और विधायक के प्रयास की सराहना की।
गुरुवार शाम सिटी श्मशान घाट में जमीन के अंदर घड़े में मिली बच्ची जिला अस्पताल में भर्ती थी। उसके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा था। बिथरी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने उसे सरकार की बालिका शिक्षा योजना के तहत पढ़ाने की घोषणा की थी। शनिवार को विधायक जिला अस्पताल पहुंचे और सीएमओ को बुलवा लिया। बच्ची का हाल देखा। स्टाफ ने पहले से बेहतर तो बताया पर यह भी कहा कि अभी उसकी जान को खतरा कायम है। तब विधायक ने सीएमओ से उसे रेफर कराने को कहा। बोले कि वह अपने खर्चे पर इसका इलाज कराएंगे। कागजी लिखापढ़ी के बाद वह उसे रामपुर गार्डन के एक बच्चों के अस्पताल ले गए।
यहां बच्ची को भर्ती करा दिया गया। विधायक ने डॉक्टर और स्टाफ से अपेक्षा की कि बच्ची को बेहतर इलाज देकर जान बचाने और स्वस्थ करने की कोशिश करें। उसके इलाज में खर्चे की कोई दिक्कत नहीं आने देंगे। इसके बाद बच्ची की जांचें और इलाज शुरू कर दिया गया। उपचार कर रहे डॉ. रवि खन्ना ने बताया कि बच्ची का वजन अभी एक किलो 200 ग्राम है। ग्लूकोज केवल चार ही रह गया है। हालत चिंताजनक है पर वह बच्ची को स्वस्थ करने को हर जतन करेंगे।