{"_id":"5da0ebfa8ebc3e016a182b0a","slug":"health-bareilly-news-bly3797482194","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़ित गर्भवती किशोरी मेडिकल परीक्षण कराने को तैयार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़ित गर्भवती किशोरी मेडिकल परीक्षण कराने को तैयार नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सीबीगंज थाने में दर्ज दुष्कर्म के मामले में आरोपी को जेल भेजा जा चुका है, लेकिन उसे कोर्ट से सजा दिलाने के लिए साक्ष्य चाहिए। इसके लिए पुलिस गर्भवती किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद कोर्ट में उसके बयान कराना चाहती है। किशोरी के पिता भी इसी कोशिश में लगे हैं, लेकिन किशोरी न तो मेडिकल परीक्षण कराना चाहती है और न ही वह आरोपी के खिलाफ बयान देने को तैयार है। ऐसे में पेच फंस गया है। पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने अभियोजन अधिकारी से मामले में सलाह मांगी है।
सीबीगंज के एक गांव से 16 साल की लड़की करीब दो महीने पहले लापता हो गई ती। लड़की की मां ने एक युवक के खिलाफ उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। करीब बीस दिन पहले पुलिस ने उसे खोज लिया और आरोपी युवक को जेल भेज दिया। मामले में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई। लड़की के नाबालिग होने के चलते पॉक्सो एक्ट की धारा भी बढ़ा दी गई। किशोरी को बाल कल्याण समिति के हवाले कर दिया गया, लेकिन गुरुवार को उसे परिवार को सौंप दिया गया। तब से अब तक पुलिस कई बार कोशिश कर चुकी है पर न तो किशोरी बयान देने को तैयार है और न ही मेडिकल परीक्षण करा रही है। उसके माता-पिता मेडिकल परीक्षण और बयान कराने में पुलिस की ढील बताकर अफसरों के चक्कर काट रहे हैं।
किशोरी किसी हालत में मेडिकल परीक्षण कराने को तैयार नहीं है। शायद वह आरोपी को बचाना चाहती है। वहीं, घरवाले दूसरी ही बात कह रहे हैं। पुलिस इस मामले में एसपीओ की राय ले रही है।- सीमा यादव, सीओ टू