{"_id":"5d97abfd8ebc3e015e1b6d5b","slug":"health-bareilly-news-bly3788195177","type":"story","status":"publish","title_hn":"आला हजरत अस्पताल में मिली खामियां, नोटिस जारी कर मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आला हजरत अस्पताल में मिली खामियां, नोटिस जारी कर मांगा जवाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बायोमेडिकल वेस्ट खुले में डालने, पंजीकरण संबंधी शिकायत मिलने के बाद सीएमओ ने शुक्रवार को आला हजरत अस्पताल में छापा मारा। अस्पताल में कई खामियां मिली जिसके बाद अस्पताल प्रशासन को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।
दरअसल अस्पताल को लेकर कई शिकायतें सीएमओ तक पहुंचीं थीं। अस्पताल में बायोमेडिकल वेस्ट खुले में फेंक दिया जाता है। पंजीकरण, नवीनीकरण, डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की योग्यता पर भी सवाल उठाए गए थे। सीएमओ ने शुक्रवार को टीम के साथ अस्पताल में छापा मारा। यहां कई गड़बड़ियां मिली। मेडिकल वेस्ट का डिस्पोजल सही तरीके से नहीं हो रहा था। सीएमओ ने अस्पताल प्रशासन को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।
सीएमओ विनीत शुक्ल ने बताया कि आला हजरत अस्पताल की बायो मेडिकल वेस्ट को लेकर शिकायत मिली थी। वहां मेडिकल वेस्ट ऐसे ही फेंका जा रहा है। प्रैक्टिस के दस्तावेज भी पूरे नहीं है। निरीक्षण में खामियां मिलीं हैं। अस्पताल प्रशासन से तीन दिन में जवाब मांगा है। वहीं अस्पताल संचालक डॉ. शमशाद हुसैन का कहना है कि अस्पताल में सब दुरुस्त है। सीएमओ ने जिन बिंदुओं पर जवाब मांगा है दिया जाएगा।