{"_id":"5d8e75b58ebc3e93b4345a5e","slug":"health-bareilly-news-bly377943361","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी में लगेंगे 16 हेल्थ एटीएम सड़कों पर मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी में लगेंगे 16 हेल्थ एटीएम सड़कों पर मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में 16 स्थानों पर हेल्थ एटीएम लगाए जाएंगे। इसमें सड़कों पर ही लोगों को करीब तीन दर्जन से ज्यादा तरह की जांच की सुविधाएं मिलेंगी।
पिछले दिनों स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में हेल्थ एटीएम लगाने के बारे में जानकारी दी थी, जो अभी गुजरात समेत कुछ अन्य प्रदेश में लगाए गए हैं। उन्होंने कहा था कि एटीएम पर मौजूद टेक्नीशियन रिपोर्ट देखकर डॉक्टर से बात करके दवाइयां भी बताएगा। नगर निगम ने इस प्रोजेक्ट को स्मार्ट सिटी में शामिल कर लिया गया है। पिछले दिनों हुई सेमिनार के दौरान बताया गया कि शहर में 16 प्रमुख स्थानों पर हेल्थ एटीएम लगाए जाएंगे। यहां ब्लड प्रेशर, यूरिन, ब्लड, वजन, टेंपरेचर, मलेरिया, ईसीजी जैसी तीन दर्जन से ज्यादा जांचें मौके पर ही हो सकेंगी। बताया जा रहा है कि यह हेल्थ एटीएम इंटरनेट से जुड़े हाेंगे और लोग ऑनलाइन चिकित्सक से परामर्श भी ले सकेंगे। हेल्थ एटीएम के साथ ही महिलाओं के लिए टॉयलेट के पास ही शी लाउंज भी बनाया जाएगा, जहां वे बच्चों को दूध पिला सकेंगी। साथ ही इन टॉयलेट में सेनेटरी नैपकिन लेने और इस्तेमाल नैपकिन को नष्ट करने की भी व्यवस्था होगी।