फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health

संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से मरीज बेहाल

Tue, 24 Sep 2019 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
Health
बरेली। स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों की प्रदेश व्यापी हड़ताल से सोमवार को मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हड़ताल का सबसे अधिक असर सरकारी एंबुलेंस 102 और 108 पर पड़ा है। ग्रामीण अंचलों से निजी वाहन के जरिए मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। वापस जाने के लिए भी उन्हें वाहन का इंतजार करना पड़ता है। डिस्पेंसरी और अन्य अनुभागों में मरीजों को दिक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन

संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से दिनभर अफरा-तफरा का माहौल रहा। जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में मरीजों को लाने के लिए 75 एंबुलेंस हैं। जो जिले के दूरदराज और शहर में भी मरीजों को जिला अस्पताल लाती हैं। 102 एंबुलेंस के न चलने से गर्भवती महिलाओं को काफी दिक्कतें हुईं। उन्हें जिला महिला अस्पताल आने में निजी वाहन का सहारा लेना पड़ रहा है। एंबुलेंस की हड़ताल से चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गई है। जिला अस्पताल में करीब 50 संविदा कर्मचारी हैं, जो डिस्पेंसरी, ब्लड बैंक, पैथोलॉजी आदि जगहों पर तैनात हैं। यहां भी मरीजों को लाइन लगाकर घंटो इंतजार करना पड़ रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल में घायल मरीज आटो, टैंपो और रिक्शा से आते रहे। मरीज को वापस ले जाने के लिए तीमारदारों गोदी में उठाकर ले जाना पड़ा। डिस्पेंसरी में भी दवा लेने के लिए मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें लगीं रही। जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि महिलाओं के परिजनों ने अभी तक कोई शिकायत नहीं की है। अगर ऐसा होता तो उनके वापस जाने का इंतजाम किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed