{"_id":"5d51c98c8ebc3e6cc8026f64","slug":"health-bareilly-news-bly37222719","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर से मारपीट के मामले में आईएमए को कार्रवाई का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर से मारपीट के मामले में आईएमए को कार्रवाई का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कथित भाजपा नेता की ओर से कैंसर पीड़ित के इलाज के बाद बिल में छूट न देने पर हुई मारपीट के मामले में तहरीर दिए जाने के बाद भी थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। तो दूसरी ओर, आईएमए पदाधिकारियों ने मामले को पूर्व में पश्चिम बंगाल मेें हुई घटना से जोड़ते हुए आरोपी पर कार्रवाई किए जाने के इंतजार में हैं। हालांकि, देर शाम तक पीड़ित डॉक्टर की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर मामले में समझौता होने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।
रविवार की दोपहर ग्लेन कैंसर अस्पताल में भर्ती कैंसर पीड़ित मुनीर को डिस्चार्ज करने के दौरान बिल पर तीमारदार जान मोहम्मद ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद उसने सैदपुर चुन्नीलाल गांव के निवासी मुसब्बर को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी। डॉक्टर समेत उनके पति के साथ अभद्रता की। बताते हैं कि खुद को केंद्रीय मंत्री का करीबी बताकर उसने खूब हंगामा किया और फिर केंद्रीय मंत्री के पास जा पहुंचा। हालांकि, केंद्रीय मंत्री ने आरोपी से नजदीकी आदि की बात को सिरे से खारिज की है। इस पूरे प्रकरण पर आईएमए की नजर रही। उन्होंने इस घटना को पश्चिम बंगाल में हुई डॉक्टर के साथ मारपीट से जोड़ते हुए डॉ. रितु भूटानी के पक्ष में जा खड़े हुए और कार्रवाई की बात कही। मामले में थाना बारादरी में तहरीर दी गई। थाना बारादरी इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि देर रात दी गई तहरीर पर सोमवार को पीड़िता को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था लेकिन वे नहीं आईं। जिसकी वजह से रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी। संबंधित मामले पर पीड़िता डॉक्टर से संपर्क किया गया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।
डॉ. रितु आगे बढ़ें हम उनके साथ हैं
मारपीट की घटना के बाद आईएमए आरोपी को सबक सिखाने की फिराक में है ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। सचिव डॉ. विनोद पागरानी ने कहा कि सोमवार को डॉ. रितु से काफी देर तक बात की गई मामले में कार्रवाई की बात कही गई, साथ ही, उनका साथ आखिर तक निभाने का आश्वासन भी दिया गया लेकिन देर शाम तक उन्होंने जवाब नहंी दिया। उन्होंने डॉ. रितु की ओर से आरोपी पर कार्रवाई किए जाने में पूरा सहयोग करने की बात कही है।