{"_id":"6ae26571042917984800d83d","slug":"headmaster-accused-of-embezzlement-investigation-begins-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-108352-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रधानाध्यापक पर गबन का आरोप, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रधानाध्यापक पर गबन का आरोप, जांच शुरू
विज्ञापन
नवाबगंज। कंपोजिट विद्यालय सुंदरी के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार पर सरकारी धन के गबन और स्कूल के पेड़ को बिना अनुमति के कटवाने का आरोप लगा है।
ग्राम प्रशासक सुनीता देवी की शिकायत पर डीएम ने मामले में संज्ञान लिया है। अब डीएम के आदेश पर बुधवार को बीईओ ने स्कूल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम प्रशासक सुनीता देवी ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार स्कूल की प्रबंध समिति की बैठकों में उपस्थित नहीं रहते हैं। उन्होंने फर्जी वाउचर लगाकर सरकारी धन का गबन किया है। वर्ष 2023 में एक 12 वर्ष पुराना यूकेलिप्टस का पेड़ बिना अनुमति के कटवाकर उसकी धनराशि निजी कार्यों में खर्च कर ली। इसके अलावा, बच्चों की संख्या में हेराफेरी कर अनाज का भी गबन करने का आरोप है।
प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने जीवन में कोई पेड़ नहीं काटा और स्कूल में कोई यूकेलिप्टस का पेड़ नहीं था। अभिलेखों में गलतियां हो सकती हैं। लगाए गए आरोप निराधार है।
जांच में मिलीं खामियां
बीईओ सतीश कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर स्कूल में जांच की गई। प्रथम दृष्ट्या जांच में कुछ खामियां मिली हैं। ग्राम प्रशासक से पेड़ होने का साक्ष्य मांगा गया है। वहीं, प्रधानाध्यापक का कहना है कि परिसर में यूकेलिप्टस का कभी पेड़ नहीं था। जांच अभी जारी है और इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।