फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Headlight and engine cover stolen from buses parked in Bareilly depot's workshop

Bareilly News: बरेली डिपो के वर्कशॉप में खड़ी बसों से हेडलाइट व इंजन का कवर चोरी

Thu, 03 Aug 2023 02:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 03 Aug 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Headlight and engine cover stolen from buses parked in Bareilly depot's workshop
बरेली। अब वर्कशॉप में खड़ी रोडवेज बसों से चोरी होने लगी है। बरेली डिपो के वर्कशॉप में खड़ी तीन बसों से हेडलाइट और एक से इंजन का कवर बाॅक्स चोरी हो गया। बुधवार को चालक जब बसों को लेने वर्कशॉप पहुंचे तो उन्होंने इसकी शिकायत की। शिकायत एआरएम संजीव श्रीवास्तव के पास भी पहुंची है। उन्होंने कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

छोटी-मोटी कमियां होने पर बसें डिपो और बड़ी खराबी आने पर रीजनल वर्कशॉप भेजी जाती हैं। रीजनल वर्कशॉप से बसों के गियर बॉक्स और इंजन चोरी होने के मामलों में पहले से जांच चल रही हैं। बरेली डिपो की चार बसों को सोमवार को डिपो के वर्कशॉप में भेजा गया था। चालक बुधवार को बसों को लेने वर्कशॉप पहुंचे तो उनकी स्थिति देखकर दंग रह गए। बसों की हेडलाइट गायब मिलीं। एक बस के इंजन का कवर बॉक्स नहीं मिला। एक चालक ने वर्कशॉप के फोरमैन से इसकी शिकायत की तो उसने टालमटोल कर दी। इसके बाद चालक एकत्र होकर एआरएम संजीव श्रीवास्तव के पास पहुंचे। उन्होंने एआरएम को बसों से सामान गायब होने के बारे में बताया। एआरएम ने फिलहाल बसें ले जाने और बाद में कार्रवाई की बात कह कर मामला रफा-दफा कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में बरेली डिपो के एआरएम का पक्ष जानने के लिए उनको कई बार कॉल की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। एसएम धनजी राम ने बताया कि डिपो के वर्कशॉप के कार्यों पर भी नजर रखी जा रही है। चोरी की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed