{"_id":"6a2e83f2509e30e37b0fceb8","slug":"head-constable-mohammad-jamshed-resigned-due-to-rising-communalism-in-bareilly-2026-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: 'देश में बढ़ रही सांप्रदायिकता...', लिखकर हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: 'देश में बढ़ रही सांप्रदायिकता...', लिखकर हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने दिया इस्तीफा
Sun, 14 Jun 2026 04:09 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 14 Jun 2026 04:09 PM IST
सार
जीआरपी के हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने देश में सांप्रदायिकता बढ़ने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजनीति में जाने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाने से तीन माह पहले राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) से संबद्ध किए गए हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने त्यागपत्र दे दिया है। एसएसपी को भेजे त्यागपत्र में उन्होंने जिक्र किया है कि देश में सांप्रदायिकता बढ़ रही है, इसलिए वह राजनीति में जाना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह त्यागपत्र चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
जमशेद ने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि पुलिस की वर्दी ने उन्हें बहुत सम्मान दिया है। इसलिए अच्छा पुलिस वाला बनते हुए कभी वर्दी के सम्मान से समझौता नहीं किया। पुलिस की नौकरी से संतुष्ट हूं, लेकिन वर्तमान समय में देश व प्रदेश के अंदर सांप्रदायिकता बढ़ती जा रही है। आदमी एक-दूसरे का दुश्मन बन गया है।
विज्ञापन
मैं सांप्रदायिकता को कम करने और देश सेवा के लिए राजनीति में जाना चाहता हूं। इस कारण उत्तर प्रदेश पुलिस से त्यागपत्र देना चाहता हूं। जमशेद का कहना है कि प्रदेश में दोबारा भाईचारा कायम किया जाएगा। वह धर्मनिरपेक्षता, समानता और एकता के लिए राजनीति में आ रहे हैं।
विज्ञापन
जीआरपी ने भी किया रिलीव
जमशेद मुरादाबाद जिले के मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव गुरेर के निवासी हैं। उनकी पत्नी सरकारी शिक्षक हैं। वह 10 जनवरी 2011 को पुलिस में भर्ती हुए थे। 10 फरवरी 2025 को फतेहगंज पूर्वी थाने में तैनाती मिली थी। इससे पहले शाहजहांपुर जिले में तैनात रहे। इसी साल 22 मार्च से एक साल के लिए जमशेद को जीआरपी में भेजा गया था।
जमशेद मुरादाबाद जिले के मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव गुरेर के निवासी हैं। उनकी पत्नी सरकारी शिक्षक हैं। वह 10 जनवरी 2011 को पुलिस में भर्ती हुए थे। 10 फरवरी 2025 को फतेहगंज पूर्वी थाने में तैनाती मिली थी। इससे पहले शाहजहांपुर जिले में तैनात रहे। इसी साल 22 मार्च से एक साल के लिए जमशेद को जीआरपी में भेजा गया था।
जीआरपी के जंक्शन थाना प्रभारी एसके वर्मा ने बताया कि जमशेद का लिखा पत्र वायरल होने पर उनसे पूछताछ की गई। उन्होंने पत्र को सही बताया। उन्हें उनके मूल विभाग के लिए रिलीव कर दिया गया है। इस मामले में अब एसएसपी बरेली के स्तर से ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इस बारे में एसपी जीआरपी से बात की है। त्यागपत्र हमारे पास आएगा तो उसकी काउंसलिंग कराई जाएगी।