फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   husband lie exposed after reaching Mumbai wife files FIR in Bareilly

Bareilly News: इंजीनियर बताकर की शादी, मुंबई पहुंचने पर पति के झूठ से उठा पर्दा, पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Mon, 12 May 2025 11:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 12 May 2025 11:34 AM IST
सार

एक युवक ने खुद को इंजीनियर बताकर शादी कर ली। कहा कि मुंबई में उसकी फर्म है। शादी के बाद जब पत्नी वहां पहुंची तो पति का राज खुला। इसके बाद वह पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। मांग पूरी न होने पर पत्नी को घर से निकाल दिया। 

विज्ञापन
husband lie exposed after reaching Mumbai wife files FIR in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में एक महिला ने युवक पर झूठ बोलकर शादी करने और दो लाख व कार न देने पर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


ग्राम जाम खजूर निवासी किरन देवी पुत्री रमेश चंद्र का कहना है कि उसका विवाह बीते साल हैप्पी मौर्य उर्फ हरिओम मौर्य से हुआ था। वह ग्राम हररायपुर थाना अमरिया जिला पीलीभीत का रहने वाला है। शादी से पूर्व हैप्पी ने कहा था कि वह इंजीनियर है। मुंबई में उसकी एक फर्म है। 
विज्ञापन


आरोप है कि शादी के बाद जेठानी धनदेई, भतीजी लक्ष्मी व पति के रिश्तेदार दुर्गा प्रसाद निवासी बिलासपुर थाना अमरिया दहेज में कार व दो लाख रुपये की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर उसे प्रताड़ित किए जाने लगा। उसके तमाम जेवरात, जो उसे शादी में मिले थे, उससे ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति की नहीं कोई फर्म 
महिला का कहना है कि पिछले साल 17 मार्च को उसका पति उसको लेकर मुंबई चला गया। यहां पर पति छोटी-छोटी बातों पर गाली देते हुए उसे प्रताड़ित करने लगा। इसी दौरान उसे पता लगा कि उसके पति की कोई फर्म नहीं है। वह गंजा है, वह विग लगाता है। इसके बाद वह उसे मुंबई से घर ले आया और दहेज के लिए घर से निकाल दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति व ससुराल वालों पर मामला दर्ज कर लिया है।

तलाक दिए बिना ही रचाई दूसरी शादी
शहर के सुभाषनगर की तूलिका (बदला हुआ नाम) को हल्द्वानी निवासी पति राकेश (बदला हुआ नाम) ने वर्ष 2021 में पीटकर घर से निकाल दिया। वह मायके पहुंची तो सौतेले माता-पिता ने भी उसे अपनाने से इन्कार कर दिया। तूलिका ने बताया कि दो साल तक वह अपनी बुआ के पास रही। वहीं से उसने बरेली फैमिली कोर्ट में तलाक और गुजारा भत्ते के लिए याचिका दाखिल की है। इस बीच राकेश ने तूलिका से तलाक लिए बिना ही ऑस्ट्रेलिया में दूसरी महिला से विवाह कर लिया।

तूलिका के मुताबिक, राकेश का कहना है कि न तो तलाक दूंगा, न ही कोर्ट आऊंगा। हर तारीख पर कोई न कोई बहाना बना देता है। अदालत ने 21 मार्च 2025 को उसका हाजिरी माफी को निरस्त कर दिया था। अब 15 मई की तारीख निर्धारित की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed