{"_id":"67bcdbb8c32f47ee5b03bd2b","slug":"haryana-police-raid-smuggler-released-bareilly-news-c-400-1-ala1001-400-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हरियाणा पुलिस का छापा, तस्कर को छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हरियाणा पुलिस का छापा, तस्कर को छोड़ा
विज्ञापन
गुलड़िया। हरियाणा में पकड़ा गया अफीम तस्कर की निशानदेही पर यहां की पुलिस सोमवार को सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम लभारी में पहुंचकर छापा मारा। यहां से उसके साथी तस्कर को उठाकर ले गई, लेकिन रास्ते में छोड़ दिया।
सिरौली थाना क्षेत्र के दर्जन भर गांवों में अफीम तस्करों का नेटवर्क झारखंड से लेकर हरियाणा पंजाब और दिल्ली तक फैला हुआ है। दो दिन पहले हरियाणा के अंबाला कैंट में एक अफीम तस्कर पकड़ा गया था। उसने सिरौली के लभारी के एक व्यक्ति का नाम लिया था। उसकी निशानदेही पर अंबाला कैंट थाने के दरोगा मनोज कुमार ने अपनी टीम के साथ सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम लभारी में छापा मारा।
हरियाणा पुलिस ने संबंधित को पकड़ लिया। शाम करीब पांच बजे उसे छोड़ दिया। अंबाला में पकड़े गए तस्कर ने संबंधित व्यक्ति को तस्करी का मास्टरमाइंड बताया है। सिरौली थाना अध्यक्ष राम रतन सिंह ने बताया कि संबंधित गांव से हरियाणा पुलिस आरोपी को पकड़कर ले गई। इसके बाद उन्हें जानकारी नहीं है। संवाद