फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Haryana Police ASI has already bought and taken away opium.

Bareilly News: पहले भी अफीम खरीद कर ले जा चुका है हरियाणा पुलिस का एएसआई

Sat, 11 Oct 2025 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Haryana Police ASI has already bought and taken away opium.
सिरौली में पुलिस गिरफ्त में अफीम तस्करी के आरोपी। संवाद
गुलड़िया (बरेली)। बृहस्पतिवार को सिरौली पुलिस के हाथ चढ़े हरियाणा के तस्करों में हरियाणा पुलिस का एएसआई रण सिंह पहले भी इसी इलाके से अफीम खरीद कर ले जा चुका है, लेकिन तब पुलिस की नजरों से बच निकला था।
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष सिरौली विनोद कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को 360 ग्राम अफीम के साथ पकड़े गए हरियाणा के तस्करों में रण सिंह हरियाणा पुलिस में एएसआई है, जो करनाल के असंध थाने के गांव ललेज का निवासी है। वह अब से 15 दिन पहले अपने बहनोई करनाल के थाना बटाना के गांव बरसालू निवासी योगेश, कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर गांव निवासी चालक मेहरबान और राजमिस्त्री हसन के साथ आया था, तब भी यहां से अफीम खरीद कर ले गया था। उस समय पुलिस की नजरों से बच गया था। तभी से पुलिस इन तस्करों के पीछे पड़ी हुई थी। बृहस्पतिवार को ये सभी जाल में फंस गए। इन सभी पर पुलिस ने संबंधित मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन


इन राज्यों को भी होती है मादक पदार्थों की सप्लाई
सिरौली क्षेत्र से केवल हरियाणा ही नहीं दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड जैसे राज्यों के लिए भी मादक पदार्थों की सप्लाई होती है। पिछले दिनों इसी थाना क्षेत्र के ग्राम हरदासपुर और बरसेर के चार तस्कर पकड़े गए थे। इस तरह से हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तराखंड के बड़े अफीम तस्करों के तार सिरौली और अलीगंज थाना क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, जो आए दिन यहां से भारी मात्रा में मादक पदार्थ को ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इलाके के असली तस्कर तक नहीं पहुंच पाई पुलिस

गुलड़िया। सिरौली पुलिस ने हरियाणा के चार तस्करों को पकड़कर भले ही गुड वर्क किया हो , लेकिन पुलिस पकड़े गए चारों तस्करों से यह पता नहीं कर सकी कि हरियाणा के तस्कर सिरौली इलाके के किस तस्कर से अफीम खरीद कर ले जाते हैं।

------------


हरियाणा के तस्कर यहां के तस्करों के सही नाम और पते नहीं बता पाए हैं। ऐसा लगता है कि तस्कर फर्जी नाम से तस्करी कर रहे हैं। फिर भी हमें कुछ तथ्य मिले हैं। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो बहुत जल्दी असली तस्कर तक पहुंच जाएंगे। हरियाणा के तस्कर एक बार पहले भी यहां आ चुके थे।
- विनोद कुमार सिंह, थाना प्रभारी सिरौली

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed