फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Harungala power substation remained shut for three hours, nine thousand consumers were troubledHarungala power substation remained shut for three hours, nine thousand consumers were troubled

Bareilly News: तीन घंटे ठप रहा हरूनगला बिजली उपकेंद्र, नौ हजार उपभोक्ता रहे परेशान

Wed, 16 Apr 2025 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Harungala power substation remained shut for three hours, nine thousand consumers were troubledHarungala power substation remained shut for three hours, nine thousand consumers were troubled
बरेली। हरूनगला उपकेंद्र से जुड़े नौ हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं ने मंगलवार को तीन घंटे तक बिजली कटौती का सामना किया। शाम पांच बजे आपूर्ति चालू हुई, लेकिन इसके बाद भी सात बजे तक ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। मिशन कंपाउंड, किला, मढ़ीनाथ उपकेंद्र के इलाकों में भी उपभोक्ता लो वोल्टेज आौर ट्रिपिंग की समस्या से जूझे।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह बारिश और आंधी के दौरान 33 केवी की कई लाइनें ब्रेकडाउन हो गई थीं। बीसलपुर रोड बालीपुर से हरूनगला उपकेंद्र आने वाली 33 केवी लाइन में भी खराबी आई थी। मंगलवार को लाइन की मरम्मत का काम किया गया। इस संबंध में बिजली निगम ने कोई पूर्व सूचना जारी नहीं की। 33 केवी लाइन पर मरम्मत के दौरान दोपहर 12 बजे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। एक से चार बजे तक हरूनगला उपकेंद्र के सभी फीडर बंद रहे।
विज्ञापन

इधर, मिशन उपकेंद्र के किला और चौपुला फीडर पर मंगलवार को भी समस्या बनी रही। किशोर बजार, मलूकपुर चौकी, बिहारीपुर, बिहारीपुर कासगरान, जीजीआईसी रोड इलाकों में दिनभर समस्या बनी रही। मढ़ीनाथ उपकेंद्र के कुछ इलाकों में लाइनों की मरम्मत के कारण उपभोक्ताओं को दो घंटे तक कटौती का सामना करना पड़ा। कुतुबखाना, शास्त्री मार्केट इलाकों में भी ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



डीडीपुरम, रामपुर गार्डन समेत कई इलाकों में आज तीन घंटे कटौती
बरेली। शहर के कई इलाकों में बुधवार को तीन घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। अधिशासी अभियंता सुरेंद्र गौतम ने बताया कि 132 केवी विद्युत उपकेंद्र बरेली टाउन से जुड़े इलाकों में मरम्मत संबंधी कार्य के दौरान सिविल लाइंस प्रथम, द्वितीय व तृतीय के अलावा मिशन कंपाउंड से सुबह सात से 10 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान सिविल लाइंस, डीडीपुरम, जगतपुर, मिशन कंपाउंड, जगतपुर, मिलेट्री इंजीनियरिंग सर्विस फीडर, सदर कैट, रेलवे स्टेशन रोड और रामपुर गार्डन फीडर प्रभावित होंगे। इन इलाकों में तीन घंटे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed