Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Harsh, Alok, and Kanak won gold medals in Taekwondo.

Bareilly News: ताइक्वांडो में हर्ष, आलोक, कनक ने जीते स्वर्ण पदक

Mon, 16 Nov 2026 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Harsh, Alok, and Kanak won gold medals in Taekwondo.
बरेली। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में श्री चैतन्य पब्लिक स्कूल में 30वीं बरेली जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप का रविवार को आयोजन किया गया।
विज्ञापन


बालक वर्ग के ग्रुप बी-13 में हर्ष गंगवार ने स्वर्ण पदक, विवेक गंगवार ने रजत पदक और निगम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। ग्रुप बी-14 में आलोक को स्वर्ण, शिव प्रकाश को रजत और सक्षम पटेल को कांस्य पदक मिला। वहीं ग्रुप बी-16 में लकी राजपूत ने स्वर्ण और दक्ष ने रजत पदक अपने नाम किया।


एसोसिएशन के महासचिव अनिल कुमार के अनुसार बालिका वर्ग के व्यक्तिगत मुकाबलों में कनक ने स्वर्ण, खुशी ने रजत और अनुप्रिया ने कांस्य पदक हासिल किया। ग्रुप बी में सौम्या गंगवार ने स्वर्ण, मधु ने रजत और अनिका ने कांस्य पदक जीता, जबकि ग्रुप डी में वियाना आनंद ने स्वर्ण और श्रीप्रिया ने रजत पदक प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बीडीटीए के चेयरमैन जीके शर्मा, अध्यक्ष अमर सिंह परमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed