फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hard counting will be counted

कड़े पहरे में होगी मतगणना

Fri, 10 Mar 2017 01:33 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Fri, 10 Mar 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
Hard counting will be counted
Hard counting will be counted - फोटो : बरेली, अमर उजाला
एसएसपी ने मतगणना की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मतगणना स्थल और उसके आसपास के इलाके में खुफिया विभाग के 50 लोगों को लगाया गया है। यह टीम पल-पल की सूचनाएं आला अफसरों को देगी। एक सीओ को तीन विधानसभाओं के वोटों की गिनती के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। पास वाले व्यक्तियों को ही मतगणना स्थल में घुसने की इजाजत दी जाएगी। मतगणना स्थल के आसपास का इलाका पूरी तरह से पुलिस की निगरानी में रहेगा। पुलिस मतगणना टेबिल के सामने गैलरी तक ही रहेगी। विधायक चुने जाने का प्रमाण पत्र मिलते ही गनर भी मिल जाएगा।
विज्ञापन

परसाखेड़ा में वोटों की गिनती के लिए 126 टेबिल लगाई गई हैं। इसके अलावा हर विधानसभा में एक आरओ और एक पोस्टल बैलेट की टेबिल होगी। एसपी सिटी समीर सौरभ और आईपीएस डॉक्टर सतीश कुमार बाहर की सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे। सीओ द्वितीय स्नेहलता आउटर कार्टन प्रथम, द्वितीय कार्टन में रमनपाल सिंह में रहेंगे। एसपी ट्रैफिक ओपी यादव ने यातायात व्यवस्था का खाका बना लिया है। हाइवे रोड नंबर-4 पर बैरियर बनाया गया है। भारत गैस प्लांट के पास, कोको कोला तिराहे, हुंडई शोरूम के पास, माल गोदाम के पास और मिनी बाईपास तिराहे समेत नौ बैरियर बनाए गए हैं। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि मतगणना के बाद किसी को जुलूस निक ालने की इजाजत नहीं होगी। खुराफात करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।     
विज्ञापन


सीओ-04
थाना प्रभारी-13
इंस्पेक्टर-09
उप निरीक्षक-90
हेड कांस्टेबिल-90
कांस्टेबिल-403
महिला कांस्टेबिल-48
ट्रैफिक कांस्टेबिल-35
घुड़सवार जवान-4
फायर टेंडर (बड़े)-2
फायर टेंडर(छोटे)-2

1-सीओ इंदु प्रभा सिंह
बहेड़ी, मीरगंज, भोजीपुरा
2-एआरओ नफीस अहमद चौधरी
नवाबगंज, फरीदपुर, बिथरी चैनपुर
3-सीओ चुनाव कार्यालय जोेगेंद्र लाल
शहर, कैंट, आंवला 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed