फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Happy New Year at 12 o'clock in the night

Bareilly News: रात के 12 बजते ही गूंजा हैप्पी न्यू ईयर

Wed, 01 Jan 2025 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Happy New Year at 12 o'clock in the night
अलीगंज। नए साल 2025 के स्वागत में क्षेत्र के होटलों, रेस्त्रां में देर रात तक कार्यक्रम हुए। इनके साथ घर-दफ्तरों पर भी डीजे व ढोल बजवाकर लोग रातभर थिरके। जैसे ही घड़ी की सुइयां 12 पर आईं, वैसे ही हर तरफ हैप्पी न्यू ईयर गूंजने लगा। इस खुशी में मिठाई तो कहीं अलाव सेंकने के साथ मूंगफलियां, गजक बांटी गई। इस दौरान पटाखे बजाने के साथ आसमान में आतिशबाजी की भी गई। हालांकि पूरे दिन कोहरे के कारण धूप नहीं निकली और सर्द हवाओं में कंपकंपी महसूस हुई। इससे दोपहर तक जहां कस्बे की सड़कें खाली दिखीं। वहीं, शाम को सड़कों पर भीड़ रही। होटलों, रेस्त्रां में रात में डीजे नाइट व केक कटिंग सेरेमनी से नए साल का स्वागत हुआ। हर आयु वर्ग के लोग नया साल यादगार अंदाज में मनाने में व्यस्त दिखाई दिए। शाम को कस्बे की सड़कों पर वाहनों व लोगों की भीड़ देखने को मिली। इनमें लोगों ने नाच-गाकर व मस्ती में झूमते हुए नए साल का दिल खोलकर स्वागत किया। इस दाैरान पुलिस सतर्क दिखी। हड़दंग मचाने वालों को चेतावनी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed