फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hanuman Jayanti procession came to town

हनुमान जयंती के अवसर पर शहर में निकली शोभायात्रा

Sat, 23 Apr 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sat, 23 Apr 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Jayanti procession came to town
हनुमान जयंती पर पूजन
पवनतनय संकट हरन मंगल मूरति रूप, राम लखन सीता सहित हृदय बसहू सुर भूप...। रामभक्त हनुमान की जयंती पर शहर महाबली के जयकारों से गूंज उठी। केसरिया रंग में भक्त रंग गए। शोभायात्रा में भक्ताें की भीड़ उमड़ी। शोभायात्रा पर जगह- जगह पुष्पवर्षा की गई। कई मंदिरों में भजन, कीर्तन और भंडारा हुआ। सिविल लाइंस हनुमान मंदिर में शाम को हुई महाआरती में भक्ताें का तांता लगने से सड़क पर जाम लग गया। 
विज्ञापन

श्री संकट मोचन बालाजी धाम रामपुर बाग की ओर से चार दिवसीय कार्यक्रम के बाद शुक्रवार को सुबह श्रृंगार के बाद हनुमान चालीसा पाठ व छप्पन भोग कार्यक्रम हुआ। महाबली के जयकारे लगे। इसके बाद मेयर डॉ. आईएस तोमर ने श्रीराम लिखी झंडी दिखाकर शोभायात्रा रवाना की। यात्रा के साथ कलश लिए महिलाएं भी पीले वस्त्रों में आगे- आगे चल रहीं थीं। झांकियों में भगवान के स्वरूपाें ने राहगीराें ने दर्शन किए। यात्रा रामपुरबाग से शुरू होकर प्रभा टॉकीज, चौकी चौराहा, हनुमान मंदिर सिविल लाइंस, नावल्टी चौराहा, रोडवेज से बरेली कालेज होते हुए रामपुरबाग में संपन्न हुई। इस दौरान लाठी, भालाें से युद्ध कौशल भी दिखाया। इसे देखने के लिए जगह- जगह भीड़ लगी रही। शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री साधना मिश्र ने किया। इसमें महंत पद्मदत्त शर्मा, भूपेंद्र वर्मा, पंकज पाठक, धीरू यादव, अवधेश माथुर, अमित कुमार, रोहित कश्यप, मोहित पुरी, सोनू वर्मा व अन्य का सहयोग रहा।
विज्ञापन

- कालीबाड़ी से निकली शोभायात्रा 
वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी स्मारक समारोह समिति की ओर से शोभायात्रा फाल्तूनगंज कालीबाड़ी से निकली। शोभायात्रा में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान की आरती पुजारी पप्पू ने की। यह कालीबाड़ी से श्यामगंज, साहूगोपीनाथ, सिकलापुर, बरेली कालेज से कालीबाड़ी पर संप्नन हुई। भगवान स्वरूपों की झांकी ने सबको मोह लिया। इसमें अरविंद राजपूत, ज्ञानी, मुकेश यादव, पप्पू यादव, रवि राजपूत, राजेश विजय, रामबाबू व अन्य शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- चौमुखी नाथ मंदिर से निकली शोभायात्रा
विशाल नाग पंचमी मेला कमेटी की ओर से चौमुखीनाथ मंदिर से हनुमान जयंती पर शोभायात्रा निकली। पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने इसका शुभारंभ किया। यह यात्रा मंदिर से सिटी माल गोदाम, मढ़ीनाथ फाटक, चौपुला, जीआईसी, सिविल लाइंस हनुमान मंदिर पहुंची। यहां भोग लगाकर आरती हुई। इसके बाद नगर निगम, सिकलापुर, घंटाघर,कु तुबखाना से कटघर फाटक पहुंची। कमेटी के राजेश कुमार व अन्य का सहयोग रहा। 
- सामूहिक यज्ञ कर दी बजरंग बली को बधाई
 श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट की ओर से हनुमान मंदिर गार्डन सिटी में सामूहिक यज्ञ कर बजरंग बली को जन्मदिन की बधाई दी गई। मंदिर के संरक्षक हुकूम सिंह ने कृपादृष्टि बनाए रखने का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद राकेश कुमार, अनु कनौजिया, सचिव नरेश चंद्र वर्मा ने भगवान को भोग लगाया। रिप्पू म्यूजिकल ग्रुप ने भगवान के स्वरूप की झलकियां प्रस्तुत की। कार्यक्रम में रविंद्र यादव, दिनेश पंत, एके झा, अश्वनी, एमएस सलूजा व अन्य का सहयोग रहा। 
- कहीं बंटे कपड़े तो कहीं हुई संगीतमय सुंदरकांड 
ह्यूमन वर्किंग ग्रुप के विशाल अग्रवाल के नेतृत्व में सिविल लाइंस हनुमान मंदिर पर वस्त्र वितरित किए। मानव सेवा क्लब की ओर से सुरेंद्र बीनू, सुधीर चंदन व अन्य ने जल्लो देवी की पुत्री को शादी का सामान भेंट किया गया। महाआरती सेवा समिति की ओर से नया टोला गौरीश्वर नाथ मंदिर में 501 थाल सजाकर महाआरती हुई। इसमें राकेश, गौरव, विष्णु, रवि अन्य शामिल रहे। श्री शिव मंदिर छोटी बमनपुरी में रामायण का पाठ हुआ। इसमें बिल्लू बाबू, प्रमोद मिश्रा, नवीन शर्मा, अमित अरोड़ा, विवेक शर्मा, सचिन मेहरा, अवधेश व अन्य शामिल रहे। श्री हरे राम ग्वाल बाल समिति सुभाषनगर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया। इसमें वरुण शर्मा, सुमित शर्मा, यश ठाकुर, शंकर लाल, जितेंद्र कुमार व अन्य का सहयोग रहा। विश्व हिंदू महासंघ ने रोहिलीटोला पर महाआरती की। 

बजरंग दल की ओर से महानगर संयोजक अरुण खुराना, हिंदू वाहिनी, महानगर अध्यक्ष तिलक राजपूत, प्रभारी जितेंद्र शर्मा, शिव सेना की कई इकाईयों व हिंदू सेना ने भी विविध आयोजन किए। 101 दीपाें के साथ दीपदान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed