फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hanuman burnt Lanka Ravana

हनुमान ने फूंक दी रावण की लंका

Sat, 08 Oct 2016 01:42 AM IST
बरेली, ब्यूरो
बरेली, ब्यूरो Updated Sat, 08 Oct 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
शहर में विभिन्न स्थानों पर चल रही राम लीला अपने चरम पर पहुंचने लगी है। इसे देखने के लिए सभी लीलाओं में भारी भीड़ जुट रही है। 
विज्ञापन

श्री रामलीला परिषद की ओर से बनखंडी नाथ मंदिर प्रांगण में चल रही रामलीला लगातार जारी है। इसमें श्री हनुमान जी के लंका में प्रवेश करने और लंका दहन का मंचन किया गया। इसकी कहानी सीता जी की खोज से शुरू होकर कथानुसार चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ती है और अंत में रावण हनुमान जी के पूंछ में आग लगवा दी। इस पर हनुमान जी ने लंका को अपनी पूछ की अग्नि से पूरी लंका राख कर देते हैं। इस प्रसंग की शानदार प्रस्तुति से वृंदावन से आए श्री बांके बिहारी रासलीला रामलीला मंडल के कलाकारों ने जनता का दिल जीत लिया। पूर्व में कार्यक्रम का शुभारंभ संयोजक गिरधारी लाल साहू और अध्यक्ष सुरेश राठौर ने किया। 
पर्वतीय समाज की ओर से कैंट के उज्जवला मैदान पर आयोजित रामलीला के दूसरे रोज धनुष यज्ञ, लक्ष्मण परशुराम संवाद, कैकई मंथरा संवाद का मंचन किया गया। जिसका देर रात तक दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। इससे पूर्व कर्नल एमसी पंत ने शुभारंभ किया। इस दौरान डा. वीके मिश्रा विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। लीला को संपन्न कराने में गिरीश चंद्र पांडेय, मदन सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह बिष्ट, भुवन चंद्र पांडेय, माधवानंद तिवारी, तारा दत्त जोशी, जीत सिंह, मोहन सिंह बिष्ट, सुरेश चंद्र पंत आदि का सहयोग रहा। 
विज्ञापन

उधर उत्तराखंड सांस्कृतिक समाज की ओर से राजेंद्र नगर में रामलीला महोत्सव के अंतर्गत लीला का मंचन तीसरे रोज भी जारी रहा। इसमें कैकई-मंथरा संवाद, दशरथ कैकेई संवाद, राम कैकई संवाद, राम-सीता संवाद, राम-लक्ष्मण संवाद, राम वन गमन से दशरथ मरण तक का मंचन किया गया। इस मौके पर मेयर डा. आईएस तोमर, विधायक डा. अरुण कुमार और सपा के जिला महासचिव प्रमोद सिंह बिष्ट भी पहुंचे। अतिथियों का स्वागत गिरीश चंद्र पांडेय, खड़क सिंह बिष्ट व पीएस जीना ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री रामलीला नाटक समाज की ओर से कैंट सदर में भी लंका दहन का मंचन प्रमुख रहा। इससे पहले राम सुग्रीव मित्रता, बाली वध और सीता की खोज का शानदार मंचन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष सतीश मेहता, सत्यवीर उपाध्याय, सुरेश तिवारी, सुमित कुमार, मंगल रावत, सुनील सिंह, विनोद यादव, विष्णु कुमार आदि का सहयोग रहा। इसी तरह बड़ा बाग और सुभाष नगर की राम लीला भी जारी रही।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed