फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   hangama

चीफ प्रॉक्टर और वार्डन के साथ छात्रों ने की अभद्रता

Wed, 23 Sep 2015 12:51 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 23 Sep 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज के हॉस्टल में रूम लेने के लिए अराजक छात्रों ने गाली-गलौज की और रोकने पर वार्डन व चीफ प्रॉक्टर से भी अभद्रता की। इनके खिलाफ बारादरी थाने में तहरीर भी दे दी गई है।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज के आजाद हॉस्टल में रूम लेने के लिए छात्र रवि गोला और अभय चौहान पर्यावरण विज्ञान विभाग में आए। इस पर वार्डन डॉ. एपी सिंह ने कहा कि जिस छात्र को रूम चाहिए वह आए और फार्म भरे। इसके बाद ये छात्र विभाग में बैठकर आपस में बातचीत के साथ ही गाली-गलौज करने लगे। इस पर छात्र हृदेश यादव ने उन्हें टोका कि वो विभाग में गाली-गलौज न करें। इस पर वार्डन ने भी उनसे कहा कि पास के रूम में क्लास चल रही है। उनके इतना कहते ही रवि गोला और अभय चौहान, हृदेश यादव के साथ गाली-गलौज करने लगे। उसी समय पर दोनों गुटों के लड़के वहां आकर एकत्र हो गए। वहीं पर आकाश कुमार भी पहुंच गए। दोनों गुट एक-दूसरे से भिड़ने लगे।
विज्ञापन

यह सूचना चीफ प्रॉक्टर को पहुंची तो वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने सबको शांत कर विभाग से बाहर निकालने का प्रयास किया। अराजक छात्रों चीफ प्रॉक्टर डॉ. अजय शर्मा का हाथ पकड़कर मोड़ दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद चीफ प्रॉक्टर ने गाली-गलौज करने वाले रवि गोला, अभय चौहान और आकाश कुमार के खिलाफ तहरीर भी दे दी है। यहां बता दें कि इन छात्रों से पिछले साल अंडरटेकिंग ली गई थी कि अगर दोबारा कोई अनुशासनहीनता करते हैं तो उन्हें कॉलेज से निष्कासित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed