{"_id":"5aad0cde4f1c1b8f778b6040","slug":"handicraft-market-to-be-established-from-urban-haat","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ से तैयार होगा हैंडीक्राफ्ट मेगा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो करोड़ से तैयार होगा हैंडीक्राफ्ट मेगा बाजार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sat, 17 Mar 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरी और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए अर्बन हाट में दो करोड़ से हैंडीक्राफ्ट मेगा बाजार विकसित होगा। इसके अलावा इस कारोबार से जुड़े लोगों के लिए हैंडीक्राफ्ट सोसाइटी भी पंजीकृत की गई है। इससे अब तक 171 लोग जुड़ चुके हैं, जबकि एक माह के अंदर इससे 15 हजार लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसे लेकर सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की।
जरी और हस्तशिल्प के कारोबार से जुड़े लोग अभी असंगठित हैं और उन्हें उत्पादों की बिक्री के लिए मंडल मुख्यालय पर बाजार भी विकसित नहीं हुआ है। इस दिक्कत को महसूस करते हुए सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि श्याम प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना में हैंडीक्राफ्ट मेगा बाजार बनाने की तैयारी की जा रही है। इसमें जरी और हस्तशिल्प का काम करने वाले लोगों को अर्बन हाट में उत्पादों की बिक्री के लिए जगह मुहैय्या होगी। साथ ही उनके कौशल विकास के लिए ट्रेनिंग देने के इंतजाम भी होंगे। उन्होंने बताया कि इंडिया हैंडमेड बाजार साइट से भी शहर के जरी और हैंडीक्राफ्ट बाजार को जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि हैंडीक्राफ्ट सोसाइटी में शामिल होने के लिए प्रत्येक सदस्य के लिए 115 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क तय किया गया है। बैठक में एडीएम आंवला ममता मालवीय, उपायुक्त उद्योग अनुज कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।