फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hand placed on the high tension line in the deception of the wall, the death of the mason

दीवार के धोखे में रख दिया हाईटेंशन लाइन पर हाथ, राजमिस्त्री की मौत

Thu, 24 Jun 2021 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Hand placed on the high tension line in the deception of the wall, the death of the mason
नवादा शेखान में घरों को छूते हुए जा रहे बिजली की हाईटेंशन लाइन के तार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

छत पर सोते समय लघुशंका के लिए उठे थे दीपक, उनींदी हालत में हो गया हादसा

विज्ञापन
बरेली। नवादा शेखान में घरों की छतों के नजदीक से गुजर रही हाईटेंशन लाइन ने एक और जान ले ली। मंगलवार रात छत पर सो रहे राजमिस्त्री दीपक कुमार ने दीवार के धोखे में हाईटेंशन लाइन के तार पर हाथ रख दिया। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

राजमिस्त्री दीपक मूलरूप से पीलीभीत के भगवानपुर गांव के रहने वाले थे। वह दो साल से थाना बारादरी के नवादा शेखान मोहल्ले में चोखे लाल के मकान में छत पर बने कमरे में परिवार समेत किराए पर रहते थे। मंगलवार शाम को वह काम करके लौटने के बाद रात 10 बजे खाना खाकर सो गए। रात करीब दो बजे पेशाब के लिए उठे तो उनींदी हालत में दीवार की जगह उसके पास से गुजर रही हाइटेंशन लाइन का तार पकड़ लिया। करंट लगने से चीख के साथ वह जमीन पर गिर पड़े। चीख सुनकर पत्नी पूनम वहां पहुंची। वह समझीं कि दीपक बेहोश हो गए हैं तो उन्होंने चेहरे पर पानी के छींटे मारकर उन्हें होश में लाने की कोशिश की, लेकिन जब काफी देर तक वह नहीं उठे तो रोना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग आ गए। पड़ोसियों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। रात में ही रिश्तेदार भी पहुंच गए। सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम को भेजा। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने गांव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed