{"_id":"47cf8f711655ea9a4d182737672010ce","slug":"hamla-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बासमंडी में पुलिस पर हमला, सिपाही की वर्दी फाड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बासमंडी में पुलिस पर हमला, सिपाही की वर्दी फाड़ी
बरेली
Updated Mon, 31 Aug 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शील चौराहे के बाद बासमंडी में बीच सड़क पर जमावड़ा लगाए खड़े युवकों ने टोकने पर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। एक सिपाही को पीटकर उसकी वर्दी फाड़ दी और पुलिस दल को दौड़ा दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाली की मठ चौकी इंचार्ज प्रवीन कुमार यादव पुलिस दल के साथ शनिवार को क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। शाम करीब छह बजे गश्ती दल को बासमंडी के पास स्थित रीठा की शराब भट्ठी के पास दर्जन भर लड़के बीच सड़क पर जमावड़ा लगाकर खड़े दिखे। ये त्योहार के दिन इधर से गुजरने वाले लोगों को तंग भी कर रहे थे। पुलिस दल ने जब इन्हें टोका तो वह एक राय होकर हमलावर हो गए। दरोगा सिपाहियों से बदसलूकी कर गालियां देने लगे और सिपाही बलराम की पिटाई कर वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने मोर्चा लिया तो युवक भाग निकले। एक युवक को पकड़ लिया गया। उसने अपना नाम अमित निवासी कटीकुइंया बताया। पुलिस ने उससे उसके अन्य साथियों के नाम पते भी पूछे हैं। दर्जनभर युवकों पर पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने के आरोप की रिपोर्ट दर्ज की गई है। अमित को जेल भेज दिया गया है। यहां बता दें कि अभी हाल में ही शील चौराहे पर प्रेमनगर के दरोगा गौरव और सिपाही विपिन की सपा नेता अनूप यादव और उसके साथियों ने पिटाई की थी। अभी इसमें किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। शनिवार को सुभाषनगर इलाके में भी रामगंगा पर जाम खुलवा रहे अफसरों से टेंपो चालक पुष्पेंद्र भिड़ गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।