फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Half the city soaked in rain and half sweat

आधा शहर बारिश और आधा पसीने से हुआ तरबतर

Fri, 16 Jul 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Half the city soaked in rain and half sweat
बारिश के दौरान छतरी लगाकर जाता परिवार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

विशेषज्ञ के अनुसार निम्न वायु दाब की वजह से शहर में हुई खंड वर्षा

विज्ञापन
बरेली। पिछले करीब दो दिनों से बादल मंडरा रहे हैं लेकिन अनुकूल माहौल न बनने से बारिश नहीं हो पा रही। तेज धूप और उमस लोगों को बेहाल कर रही है। हालांकि, बृहस्पतिवार को शहर में अलग ही नजारा दिखाई दिया। दोपहर करीब तीन बजे अचानक घने बादल घिरे और आधे शहर में करीब 15 मिनट तक तेज बारिश हुई मगर बाकी शहर में एक बूंद भी नहीं गिरी।

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि बादलों का जमावड़ा लगा हुआ है, जो अनुकूल माहौल बनने पर बारिश करेंगे। बृहस्पतिवार की सुबह से ही रह-रहकर बारिश के आसार बन रहे थे लेकिन निम्न वायु दाब न बनने से बारिश का माहौल नहीं बन सका। इसी बीच दोपहर करीब ढाई बजे से अचानक बादल घुमड़ने शुरू हुए। शहर के सुभाषनगर, जंक्शन, कैंट, सिविल लाइंस समेत अन्य आसपास के इलाकों में तेज बारिश हुई और लोगों को गर्मी से काफी हद तक निजात मिली। इसी दौरान शहर के श्यामगंज, राजेंद्र नगर, किला, चौुपला, कोहाड़ापीर आदि इलाकों में तेज धूप रही। हालांकि, डॉ. गुप्ता ने जल्द ही अनुकूल माहौल बनने पर तेज बारिश के आसार जताए हैं। बृहस्पतिवार को तापमान अधिकतम 35.7 डिग्री और न्यूनतम 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed