फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Half packed items found in rented house indicate conspiracy

Bareilly News: किराये के घर में पैक मिला आधा सामान कर रहा साजिश का इशारा

Wed, 16 Jul 2025 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Half packed items found in rented house indicate conspiracy
बरेली। दीपा की हत्या के पीछे गहरी साजिश का अंदेशा है। तीन दिन पहले किराये पर लिए गए मकान में उनका आधा सामान खुला तक नहीं था। ऐसे में पुलिस को अंदेशा है कि कहीं यह मकान दीपा की हत्या के इरादे से तो नहीं लिया गया था? पुलिस को यह भी पता चला है कि दीपा की कमाई पर राजीव मुंबई में ऐश कर रहा था। इधर, दीपा एक ईसाई युवक के संपर्क में आ गई थी। राजीव को इससे एतराज था। हालांकि, हत्या की सही वजह राजीव की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगी।
विज्ञापन

परिचितों ने बताया कि पांच साल पहले पति की मौत के बाद दीपा बारादरी थाना क्षेत्र निवासी राजीव के संपर्क में आ गई थी। तीन साल पहले उसने दीपक से एक मंदिर में शादी कर ली और करीब 18 महीने तक दोनों उसी मकान में रहे, जिसमें दीपा की हत्या की गई है। इसी दौरान राजीव ने व्यवसाय करने की बात कहकर दीपा से रुपये लिए और मुंबई चला गया। बताते हैं कि अकेली रह रही दीपा अरुण नाम के ईसाई युवक के संपर्क में आकर शहर में ही दूसरी जगह रहने लगी।
विज्ञापन

हाल ही में राजीव मुंबई से लौटा और दीपा से फिर साथ रहने की जिद दी। मकान मालिक संतोष ने पुलिस को बताया कि दस जुलाई को राजीव उनके पास आया और दोबारा मकान किराये पर देने के लिए कहा। उन्हें दीपा और उसके बीच के अनबन की जानकारी थी तो उनकी पत्नी ने दीपा से बात कराने के लिए कहा। तब राजीव ने कॉल कर दीपा से उनकी बात करा दी। अगले ही दिन राजीव दीपा और सामान लेकर आ गया। सीओ प्रथम ने बताया कि किरायेदारों का आधा सामान भी पैक मिला, इस लिहाज से लग रहा है कि राजीव हत्या के इरादे से ही दीपा को यहां लाया होगा। उसने हत्या क्यों की? यह उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पता लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गले पर गहरा घाव, सिर पर भी लगी थी चोट
फॉरेंसिक टीम व पुलिस ने जांच की तो मौके पर एक ब्लेड पड़ा मिला, जिस पर खून के निशान थे। दीपा का गला इसी ब्लेड से करीब ढाई इंच गहराई तक रेता हुआ लग रहा था। उसके सिर पर भी चोट थी। बिस्तर व कमरे में खून बह रहा था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed