फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Half-burnt body of a girl found in a semi-nude condition in a closed brick kiln.

Bareilly News: बंद पड़े ईंट-भट्ठे में अर्धनग्न हालात में मिला युवती का अधजला शव

Sun, 29 Dec 2024 03:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Half-burnt body of a girl found in a semi-nude condition in a closed brick kiln.
हाफिजगंज। लाड़पुर गौटिया के पास ईंट भट्ठे के पास अर्धनग्न हालात में एक युवती का अधजला शव मिला है। युवती की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को किसी वजनदार वस्तु से कुचल दिया गया है।
विज्ञापन

शव के पास से कपड़े, प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल, चप्पल व लाइटर भी मिला है। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या की आशंका जताई है। युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में लाड़पुर गौटिया के समीप ईंट-भट्ठा है, जो काफी वर्षों से बंद पड़ा है। साफ-सफाई न होने से उसमें घास उग आई है। शनिवार दोपहर एक ग्रामीण परिसर में घास काटने गया था। जब वह चिमनी के पास पहुंचा तो उसने एक युवती का अर्धनग्न शव पड़ा देखा। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हाफिजगंज पवन कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल कर बताया कि शव आठ से 10 दिन पुराना है। पास में युवती के कपड़े, पेट्रोल की बोतल आदि सामान पड़ा मिला। युवती के गले में फंदा कसा हुआ था। आशंका है कि दुष्कर्म कर हत्या के बाद शव को जलाया गया है।

इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि युवती का चेहरा कुचला हुआ है। आशंका है कि उसकी पहचान मिटाने की कोशिश की गई है। जांच की जा रही है। शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed