{"_id":"65bd6c36639ba674a305f478","slug":"halala-from-brother-in-law-triple-talaq-after-remarriage-bareilly-news-c-4-bly1015-336220-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जेठ से हलाला... दोबारा निकाह के बाद फिर तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जेठ से हलाला... दोबारा निकाह के बाद फिर तीन तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दगाबाज प्रेमी ने निकाह से पहले ही युवती से जबरन संबंध बनाए। उसके गर्भवती होने पर निकाह किया पर बाद में तलाक दे दिया। इसके बाद जेठ से हलाला करने का दबाव बनाया। हलाला के बाद दोबारा निकाह कर लिया पर फिर से तीन तलाक दे दिया। अब वह दोबारा जेठ से हलाला का दबाव बना रहा है। कैंट क्षेत्र निवासी पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की तो उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं।
पीड़िता ने बताया कि आठ साल पहले एक युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। वह गर्भवती हो गई तो निकाह करने के एवज में उसने दो लाख रुपये मांगे। वह घर में रखे एक लाख रुपये लेकर आई। तब युवक ने उससे निकाह कर लिया। इस दौरान उसे एक बेटी और एक बेटा हुआ। ससुराल वाले आए दिन छोटी-छोटी बातों पर उसे पीटते थे। शौहर उसे व बच्चों को छोड़कर दुबई चला गया। वहां से व्हाट्सएप कॉल कर उसने तीन तलाक दे दिया।
ससुराल वालों ने कहा कि पहले जेठ के साथ हलाला होगा तभी दोबारा निकाह होगा। जेठ ने जबरन उसके साथ हलाला किया। कुछ माह बाद ससुराल वालों ने युवक को दुबई से बुलाकर दोबारा निकाह करा दिया। कुछ दिन बाद वह फिर दुबई चला गया। अब एक बार फिर उसने फोन पर तीन तलाक दे दिया है। ससुराल वाले फिर जेठ के साथ हलाला कराकर पति से निकाह का दबाव बना रहे हैं। उसे बच्चों सहित घर से निकाल दिया है। उसका घरेलू सामान भी हड़प लिया है। वह बच्चों के साथ दर-दर भटक रही है।