फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   hajiapur seal

हजियापुर आने- जाने वाले 28 रास्ते सील, पीएसी तैनात

Wed, 29 Apr 2020 06:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
hajiapur seal
बरेली। हजियापुर में बगैर डिग्री के मेडिकल प्रैक्टिस करने वाले झोलाछाप के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद इस इलाके से जुड़ने वाले 28 रास्तों और गलियों को भी सील कर दिया गया है। सुरक्षा के साथ सामुदायिक संक्रमण की आशंका खत्म करने के लिए इन रास्तों पर आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। इसके लिए पीएसी तैनात करने के साथ अलग-अलग शिफ्ट में 160 पुलिस वालों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

झोलाछाप में संक्रमण की पुष्टि के बाद पुलिस-प्रशासन ने हजियापुर में हॉटस्पॉट के अनुरूप सारे बंदोबस्त शुरू कर दिए हैं। पुराना शहर के हजियापुर से सटे मोहल्लों से पूरी तरह अलग-थलग किया जा रहा है। इसके लिए तमाम गलियों और मुख्य रास्तों पर 28 जगह बैरियर के साथ पिकेट ड्यूटी लगाई गई हैं। इन पर 20 सब इंस्पेक्टरों समेत 160 पुलिसकर्मी तीन शिफ्टों में ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं। लखनऊ 32 वीं वाहिनी से पीएसी की टुकड़ी मंगाकर मॉडल टाउन पुलिस चौकी से हजियापुर जाने वाले मुख्य रास्ते पर लगाई गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी के लिए हजियापुर आने-जाने वाले पुलिसकर्मियों की भी स्क्रीनिंग कराने का निर्देश दिया है। इस इलाके में गश्त करने वाले मॉडल टाउन चौकी के सिपाही और चीता पुलिसकर्मियों की भी स्क्रीनिंग कराई जाएगी ताकि पुलिस फोर्स में संक्रमण छिपा रहने की कोई आशंका न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ा पहरा फिर भी हजियापुर से
श्यामगंज पहुंच गईं तीन महिलाएं
हजियापुर का नाम सुनते ही पुलिस वालों में मचा हड़कंप, वापस लौटाया
श्यामगज बाजार में मंगलवार दोपहर सामान खरीदने पहुंची तीन महिलाओं को रोककर पुलिस ने पूछताछ की। एक महिला के मुंह से जैसे ही यह निकला कि वह हजियापुर की है और घर में सामान खत्म होने पर खरीदारी करने आई है, वैसे ही हड़कंप मच गया। कड़ा पहरा होने के बावजूद हजियापुर से निकलकर श्यामगंज तक चले आने से हैरान पुलिस वालों ने उससे सख्ती से पूछताछ की। सच बताने को कहा तो महिलाओं ने बताया कि वह हजियापुर से सटे कांकरटोला इलाके की हैं। इसके बाद तीनों महिलाओं को श्यामगंज जाने से रोककर वापस भेज दिया गया।

20 एएनएम की टीमों ने घर-घर शुरू किया सर्वे
पार्षद ने कहा- फिलहाल हजियापुर में कोई समस्या नहीं
हजियापुर के पार्षद रईस मियां अब्बासी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की बीस एएनएम की अलग-अलग टीमें इलाके में घर-घर सर्वे कर रही हैं। संदेह के आधार पर लोगों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। सोमवार दोपहर इलाका सील होने से पहले ही पुुलिस प्रशासन ने कह दिया था कि अपना जरूरत का सामान खरीद लें तो लोगों ने स्थानीय दुकानों से ले लिया। अब दुकानें बंद हैं। अब वह नगर निगम से कुछ दुकानों की सूची पास कराने की व्यवस्था करा रहे हैं ताकि जरूरत का सामान अंदर ही लोगों को मिल सके। फिलहाल कोई समस्या नहीं है। लोग घरों से न निकलकर पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed