{"_id":"6180aa2dd087fc1e4d7c252e","slug":"haj-yatra-2021-application-process-started-forms-will-be-filled-by-31-january-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज यात्रा आवेदन की प्रक्रिया शुरू: 31 जनवरी 2022 तक भरे जाएंगे फार्म, 65 वर्ष आयु तक के आजमीन ही कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्रा आवेदन की प्रक्रिया शुरू: 31 जनवरी 2022 तक भरे जाएंगे फार्म, 65 वर्ष आयु तक के आजमीन ही कर सकेंगे आवेदन
Tue, 02 Nov 2021 08:32 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 02 Nov 2021 08:32 AM IST
सार
दो साल बाद एक बार फिर से हज यात्रा 2022 के लिए आवेदन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 31 जनवरी तक ऑनलाइन फार्म भरे जाएंगे।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में हज करने की ख्वाहिश करने वाले आजमीन आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022 है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज एक्शन प्लान 2022 जारी कर दिया है। वेबसाइट hajcommittee.gov.in पर फॉर्म का प्रारूप अपलोड कर दिया गया है। हज के लिए इस बार 65 वर्ष आयु से ऊपर के आजमीन आवेदन नहीं कर सकेंगे।
वहीं यात्रा से एक माह पहले तक कोरोना रोधी टीके की दोनों डोज लगवाना जरूरी होगा। साथ ही आवेदकों के पासपोर्ट की वैधता 31 दिसंबर 2022 तक होना जरूरी है। वहीं, बगैर महरम के हज पर जाने वाली 45 से 65 वर्ष तक की महिलाएं 4 से 5 के समूह में आवेदन कर सकेंगी।
राज्य हज समिति के सचिव राहुल गुप्ता ने बताया कि सऊदी अरब सरकार की ओर से हज के लिए अंतिम गाइडलाइन आने तक आवेदन फॉर्म अस्थायी माने जाएंगे। अभी हज यात्रियों के मक्का व मदीना में ठहरने के लिए होटलों के चयन करने की तिथि की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
इसे लेकर केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का भी बयान जारी हुआ है। बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने बताया कि इस बार एक कवर नंबर पर पांच लोग आवेदन कर सकते हैं।
इसमें 65 वर्ष आयु तक के आजमीन ही जा सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल रखी गई है। सरकार की तरफ से यात्रा के लिए एक मोबाइल एप तैयार किया गया है। यात्रा करने वालों को इसी एप के जरिए आवेदन करना होगा। चयन प्रक्रिया कोरोना प्रोटोकाल के मापदंडों के तहत होगी। इधर बरेली हज सेवा समिति ने भी हज यात्रियों की मदद के लिए तैयारी शुरू कर दी है।