{"_id":"5bfefed1bdec2241885d4c06","slug":"haj-committee-of-india-has-issued-hajj-guideline","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हजयात्रियों को इस बार हवाई यात्रा पर देना होगा 18 प्रतिशत जीएसटी, पढ़ें क्यों लिया ये फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजयात्रियों को इस बार हवाई यात्रा पर देना होगा 18 प्रतिशत जीएसटी, पढ़ें क्यों लिया ये फैसला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Updated Thu, 29 Nov 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
हज यात्रा इस बार और मंहगी होगी। हजयात्रियों को अब हवाई यात्रा पर 18 प्रतिशत जीएसटी देना होगा। पिछली बार जीएसटी पांच प्रतिशत ही देना पड़ा था। जीएसटी के अलावा इस बार यूडीएफ और पीएसएफ (सऊदी टैक्स) भी देना होगा।
हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज की गाइड लाइन जारी कर दी है। इसके मुताबिक हज यात्रा की रकम तीन भागों में जमा होगी, जबकि पिछली हज यात्राओं में दो किस्त में ही रकम जमा होती रही है।
बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने बताया कि 2019 में हज के लिए पहली किस्त 81 हजार रुपये और दूसरी 1.20 लाख रुपये मार्च आखिर में जमा होगी।
विज्ञापन
बाकी तीसरी किस्त बैंक और सऊदी रियाल के फाइनल होने के बाद तय होगी। जो भारतीय करेंसी के मुताबिक अजीजिया और एमसीएनवीजेड कैटेगिरी के फर्क के अनुसार अदा करनी होगी।

Trending Videos
हज यात्रा पर जीएसटी का विरोध
हजयात्रा पर जीएसटी के विरोध में बरेली हज सेवा समिति की सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें समिति के प्रभारी मोहसिन इरशाद ने भारत सरकार से हज यात्रा से जीएसटी हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हज धार्मिक यात्रा है।
मुसलमान अपने हज के फर्ज को अदा करने सऊदी अरब जाते हैं न कि कारोबार करने, इसलिए हज यात्रा को जीएसटी से मुक्त रखा जाए। हज ट्रेनर हाजी यासीन कुरैशी ने कहा कि हज यात्रा पर जीएसटी और सऊदी टैक्स यूडीएफ एवं पीएसएफ खत्म होना चाहिए।
बैठक में हाजी साकिब रजा खां, हाजी अब्दुल लतीफ कुरैशी, हाजी ताहिर, निहाल खान, अहमद उल्लाह वारसी, शाहिद रजा आदि मौजूद रहे।