फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hafizganj area attached to other sugar mills

Bareilly News: हाफिजगंज क्षेत्र को अन्य चीनी मिलों से किया अटैच

Sun, 09 Nov 2025 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Hafizganj area attached to other sugar mills
हाफिजगंज। किसानों का पुराना बकाया भुगतान न दे पाने पर इस बार ओसवाल शुगर मिल नहीं चल सकी तो प्रशासन ने क्षेत्र के किसानों का गन्ना खरीदने के लिए मीरंगज, पीलीभीत, बरखेड़ा चीनी मिलों से इस क्षेत्र को अटैच कर दिया। यहां अब उक्त मिलों ने गांवों में गन्ना खरीदने के लिए अपने-अपने केंद्र बनवाए हैं।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार शनिवार को हाफिजगंज के गांव सिथरा में मीरंगज चीनी मिल के केंद्र पर किसानों ने पहुंचकर गन्ने की तौल कराया। हाफिजगंज के औरंगाबाद स्थिति ओसवाल चीनी मिल द्वारा किसानों को गन्ना के भुगतान न मिल पाने से क्षेत्र के किसान परेशान हैं। प्रशासन भी किसानों का बकाया निकलवाने के लिए कोशिश कर चुकी है। उसके बाद से ओसवाल चीनी मिल चल नहीं सकी।
विज्ञापन

सिथरा में मीरगंज मिल ने लगाया केंद्र
खेतों में किसानों का गन्ना तैयार है, लेकिन मिल न चलने से किसान परेशान थे। किसानों की परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने ओसवाल शुगर मिल के क्षेत्र को अलग-अलग मिलों से अटैच कर दिया है। गांव सिथरा पर मीरगंज चीनी मिल के केंद्र पर किसान संजय गंगवार निवासी बकैनियां पहुंचे, जिन्होंने गन्ने की तौल कराई। इस मौके पर केंद्र इंचार्ज इकरार अहमद, मेघनाथ, विशन बहादुर, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सेमीखेड़ा मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ सोमवार से

बहेड़ी/देवरनियां। किसान सहकारी चीनी मिल सेमीखेड़ा का पेराई सत्र दस नवंबर सोमवार से शुरू हो रहा है। इस वर्ष एक गन्ना क्रय केंद्र हंसा बढ़ा है। मिल के अध्यक्ष डीएम अविनाश कुमार सुबह 11 बजे पूजा-पाठ के बाद पेराई सत्र शुरू करेंगे। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मिल ने तीन दिन का इंडेंट भी जारी कर दिया है। 11 नवंबर का 20 हजार, 12 और 13 नवंबर का 25 हजार गन्ने का इंडेंट जारी कर दिया गया है। इस वर्ष 35 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है। पिछले वर्ष 38 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 23 लाख 20 हजार क्विंटल गन्ना पेराई हो पाई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed