{"_id":"5e00dcc68ebc3e87e915d124","slug":"hadsa-bareilly-news-bly389152483","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने टेपों में मारी टक्कर, नवजात समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने टेपों में मारी टक्कर, नवजात समेत तीन की मौत
विज्ञापन
कार ने टेपों में मारी टक्कर, नवजात समेत तीन की मौत
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में पांच घायल, प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को घर लेकर जा रहा था परिवार
विज्ञापन
देवचरा से दातागंज जाने वाले मार्ग पर तखतपुर मोड़ के पास हादसा
भमोरा। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को टेंपो से घर लेकर जा रहा परिवार देवचरा से दातागंज जाने वाले मार्ग पर तखतपुर मोड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। टेंपो में अन्य सवारियां भी थीं। दिन में तीन बजे के करीब कार से टक्कर के बाद टेंपो में सवार नवजात समेत तीन की मौत और पांच घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एसडीएम, सीओ के साथ पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद टेंपो ड्राइवर और कार सवार फरार हो गए।
बदायूं, दातागंज के ग्राम सहजनियां निवासी शेर सिंह की पत्नी मिथलेश ने रविवार को बरेली के एक अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। सोमवार दोपहर में शेर सिंह अस्पताल से छुट्टी कराकर पत्नी मिथलेश, नवजात बच्ची, चाचा विजय पाल और उनकी पत्नी राजेश्वरी (45) को टेंपो से घर भेजा। शेर सिंह बाइक से घर के लिए निकले। ड्राइवर टेंपो लेकर देवचरा पहुंचा तो उसने कुछ सवारियां बैठा लीं। इसमें सहजनियां के पड़ोस के गांव पहरा निवासी उर्वेशा पत्नी कल्यान, उनका भाई कुलदीप व आठ माह की बच्ची ऊषा थी। साथ ही एक बुजुर्ग भी टेंपो में सवार था। दिन के तीन बजे के करीब टेंपो दातागंज जाने वाले मार्ग पर तखतपुर मोड़ के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही ईको कार ने टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो में सवार राजेश्वरी (45), नवजात बच्ची और एक वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। जबकि उर्वेशा, कुलदीप, ऊषा, विजयपाल, मिथलेश घायल हो गए। सूचना पर अरुण कुमार, सीओ आंवला रामप्रकाश के साथ पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, पुलिस कार सवार की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
देवचरा से दातागंज जाने वाले मार्ग पर तखतपुर मोड़ के पास हादसा भमोरा। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को टेंपो से घर लेकर जा रहा परिवार देवचरा से दातागंज जाने वाले मार्ग पर तखतपुर मोड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। टेंपो में अन्य सवारियां भी थीं। दिन में तीन बजे के करीब कार से टक्कर के बाद टेंपो में सवार नवजात समेत तीन की मौत और पांच घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एसडीएम, सीओ के साथ पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद टेंपो ड्राइवर और कार सवार फरार हो गए।