फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   hadsa

ट्रैक पर लेटी किशोरी के ऊपर से गुजरी ट्रेन फिर भी बच गई

Sat, 04 Jan 2020 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
hadsa
खुदकुशी करने पहुंची थी, ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए तो घबराए यात्री
विज्ञापन

जीआरपी ने किशोरी से की पूछताछ, मिन्नत पर परिवार वालों को सौंपा
बहेड़ी (बरेली)। खुदकुशी करने के लिए ट्रैक पर लेटी किशोरी इंजन और दो बोगी ऊपर से गुजरने के बाद भी जिंदा बच गई। किशोरी को ट्रैक पर लेटे देख ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी, हालांकि तब तक इंजन के साथ दो बोगी भी उसके ऊपर से गुजर गईं। ड्राइवर ने नीचे उतरकर किशोरी को जिंदा पाया तो हैरान रह गया। इस घटना की वजह से ट्रेन करीब एक घंटे तक खड़ी रही।
बरेली से चलकर लालकुआं जाने वाली ट्रेन (05309) गुरुवार रात 10:20 बजे रेलवे स्टेशन पर आकर खड़ी हुई, तभी रेलवे लाइन के पास की कॉलोनी की एक किशोरी घर से नाराज होकर ट्रैक पर आ गई। वह केसर मिल रेलवे क्रॉसिंग 15सी और सिंह गौंटिया क्रासिंग 16 सी के बीच ट्रैक पर दोनों पटरियों के बीच में लेट गई। स्टेशन से चलकर ट्रेन जब केसर मिल क्रासिंग से आगे बढ़ी तभी ड्राइवर की नजर ट्रैक पर लेटी किशोरी पर पड़ी। उसने पहले हॉर्न बजाया लेकिन जब किशोरी फिर नहीं हटी तो आपात ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी, लेकिन फिर भी इंजन और दो बोगियां किशोरी के ऊपर से गुजर गईं। ड्राइवर ने नीचे उतरकर देखा तो किशोरी जिंदा थी। कई यात्री भी नीचे उतर आए। सूचना पर जीआरपी भी पहुंच गई। उसने किशोरी को बाहर निकाला। उसे एक-दो जगह मामूली खरोंच आईं थीं।
विज्ञापन

बहुत पूछा फिर भी कुछ नहीं बताया
जीआरपी ने किशोरी से खुदकुशी के बारे में काफी पूछताछ की लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। परिवार वाले भी केवल किसी बात पर नाराजगी को लेकर घर से निकलने की बात कहते रहे। जीआरपी कार्रवाई में जुटी थी लेकिन परिवार वालों के काफी मिन्नत करने के बाद उन्होंने किशोरी को छोड़ दिया। घटना को लेकर पूरे दिन कस्बे में चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी और उसके परिवार वालों से पूछताछ की गई। किशोरी के केवल नाराजगी में कदम उठाने की बात सामने आई। परिवार वालों के काफी मिन्नतें करने और किशोरी के दोबारा ऐसी हरकत न करने की बात कहने पर छोड़ दिया गया। - हरपाल सिंह, दरोगा, जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed