{"_id":"7a6ca24fea94c8dfa520f6bcb098bb8a","slug":"hadatal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मी जनवरी में करेंगे हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मी जनवरी में करेंगे हड़ताल
बरेली
Updated Mon, 22 Dec 2014 10:06 PM IST
विज्ञापन
बैंकाें की संयुक्त यूनियन जनवरी में पांच दिन की हड़ताल करेगी जो कोई फैसला न होने पर अनिश्चितकालीन भी हो सकती है। केंद्र सरकार के लगातार बैंक कर्मियों की बात न सुनने पर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने यह फैसला लिया है। इलाहाबाद बैंक अधिकारी संघ के मंडलीय महासचिव संजीव मेहरा ने बताया कि यूनाइटेड फोरम से इस संबंध में पत्र आ गया है। सात जनवरी को सभी बैंक कर्मी एक दिन के लिए काम बंद रखेंगे। इसके बाद 21 जनवरी से 24 जनवरी तक हड़ताल की जाएगी। इस दौरान कोई काम नहीं होगा। अगर फिर भी सरकार ने यूनियन से वार्ता नहीं की तो 16 मार्च से अनिश्चित कालीन हड़ताल घोषित कर दी जाएगी। बैंक कर्मी वेतन समझौते को लेकर लामबंद हैं जो दो वर्षों से अटका पड़ा है।
विज्ञापन