Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ultrasound report showed twins but only one baby was born in Bareilly

Bareilly News: अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में जुड़वां... जन्मा एक बच्चा, पिता ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत

Thu, 18 Dec 2025 02:31 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 18 Dec 2025 02:31 AM IST
सार

गांव गजनेरा निवासी सुरेश बाबू ने दावा किया है कि निजी और सरकारी अल्ट्रासाउंड जांच में भी जुड़वा बच्चों की पुष्टि हुई थी, लेकिन महिला अस्पताल में उनकी पत्नी का प्रसव हुआ तो उन्हें एक ही बच्चा मिला। सुरेश ने दूसरा बच्चा दिलाए जाने की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
ultrasound report showed twins but only one baby was born in Bareilly
सुरेश बाबू - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के गांव गजनेरा निवासी सुरेश बाबू ने अल्ट्रासाउंड जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए सीएम पोर्टल पर बच्चा दिलाने की गुहार लगाई है। तर्क है कि निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जांच में जुड़वा बच्चे की पुष्टि पर 12 सौ रुपये लिए थे। जबकि एक बच्चा होने पर छह सौ रुपये शुल्क लेते हैं। वहीं, बाद में महिला अस्पताल में भी जांच कराई थी तो वहां भी दो बच्चों की पुष्टि का पता चला था। 

विज्ञापन


आरोप है कि महिला डॉक्टर और स्टाफ ने भी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखकर जुड़वा बच्चों के जन्म होने पर 24 सौ रुपये मांगे थे। बाद में एक बच्चे का जन्म होने पर 12 सौ रुपये लिए। ऐसे में मेरा एक बच्चा कहां है, इसका संतोषजनक जवाब अब तक नहीं मिला है। इसलिए मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामले में महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद के मुताबिक सीएमओ ने जांच शुरू कराई है। रिपोर्ट में सभी तथ्य सामने आएंगे। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। क्योंकि सीसीटीवी कैमरा में दूसरा बच्चा नहीं दिख रहा।
विज्ञापन


यह था मामला
भुता क्षेत्र के गांव गजनेरा निवासी सुरेश बाबू की पत्नी राजेश्वरी देवी को आठ दिसंबर को सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। आशा कार्यकर्ता गुड्डी देवी के साथ वह महिला अस्पताल पहुंचीं। अपराह्न 3:30 बजे एक बच्ची का जन्म हुआ। सुरेश के मुताबिक, करीब तीन माह पूर्व निजी केंद्र पर और पिछले माह महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच कराई थी। दोनों ही रिपोर्ट में जीवित जुड़वा बच्चे होने की पुष्टि हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसव के बाद एक ही बच्ची के जन्म को लेकर स्टाफ ने कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया। परिजन अस्पताल के सीएमएस के पास पहुंचे तो उन्होंने भी शुरुआत में अल्ट्रासाउंड जांच में ही तकनीकी खामी की बात कही। बाद में उन्होंने सरकारी जांच रिपोर्ट की मूल प्रति और निजी सेंटर की जांच रिपोर्ट की प्रतिलिपि परिजनों से ले ली। दोनों रिपोर्ट देखने के बाद उन्होंने प्रकरण की जांच के निर्देश दिए।


सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद के मुताबिक लेबर रूम में कैमरे नहीं लगे हैं। वहां आवाजाही का दूसरा रास्ता भी नहीं है। बरामदे और अस्पताल परिसर में लगे सीसी कैमरों की फुटेज में प्रसव के बाद छह घंटे तक की फुटेज खंगाली गई, पर दूसरा बच्चा नहीं दिखा। बच्चे जन्म के बाद रोते हैं, यहां दूसरे बच्चे के रोने की आवाज भी नहीं आई। स्टाफ और उनकी दादी ने भी एक ही बच्चे को देखने की बात कही है। जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed