फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   haadsa

पीलीभीत हाईवे पर हादसा- डॉक्टर की कार ने बाइक रौंदी, पीडब्ल्यूडी के दो बेलदारों की मौत

Wed, 20 Nov 2019 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
haadsa
हाफिजगंज (बरेली)। हाईवे पर शहर से नवाबगंज जाते बाइक को रौंद कर कार भी खाई में चली गई। बाइक सवार पीडब्ल्यूडी के दो बेलदारों की मौत हो गई जो अपना वेतन निकालने बरेली जा रहे थे। कार नवाबगंज के निजी चिकित्सक की है। हादसे के वक्त डॉक्टर कार चला रहे थे। दो अन्य लोग भी उनके साथ घायल हुए। कार से निकलकर ये लोग खुद एक प्राइवेट एंबुलेंस से निकल गए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह दस बजे नवाबगंज के गाव चेना ठिरिया निवासी 50 वर्षीय वली मोहम्मद पड़ोसी गांव ठिरिया वन्नोजान निवासी 45 वर्षीय सालिकराम के साथ घर से निकले। दोनो ही पीडब्ल्यूडी में बेेलदार थे जो बरेली एसबीआई शाखा से अपना वेतन निकालने जा रहे थे। जैसे ही वह पीलीभीत हाइवे पर गांव सुड़ियावा गौंटिया के पास पहुंचे, सामने से तेज गति से आती वैगनआर कार गलत साइड पर अनियंत्रित होती हुई बाइक में जा घुसी। चश्मदीदों ने बताया कि कार की स्पीड तेज होनेे से कार बाइक समेत दोनो कर्मचारियों को घसीटती हुई आठ फिट नीचे खाई में जाकर एक पेड़ में फंस गई। इसमें बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। तत्काल ही राहगीर पहुंचे और कार में फंसे बाइक सवारों को बाहर निकाला। इससे वली मोहम्मद की मौके पर ही तो सालिक राम की दोपहर बाद जिला अस्पताल में मौत हो गई। कार चला रहे डॉक्टर समेत अंदर बैठे दो अन्य लोग भी घायल हो गए। पुलिस के आने से पहले डॉक्टर व उनके साथी एंबुलेंस से किसी निजी अस्पताल में चले गए। एसएसआई विपेंद्र कुमार का कहना था कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखी जाएगी। दोनों वाहन कब्जे में ले लिए हैं। कार किसकी है और कौन चला रहा था, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


भयावह था हादसा, मदद की बजाय भागे डॉक्टर
घटना काफी भयावह थी। बाइक के परखच्चे उड़ गए तो कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद घायल तड़प रहे थे। वहीं, उनकी मदद करने की बजाय डॉक्टर अपने सहयोगियों के साथ मौके से निकल गए। शायद उन्होंने ग्रामीणों के गुस्से से बचने के लिए ऐसा किया होगा। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोग डॉक्टर के इस अमानवीय व्यवहार पर गुस्सा थे। हादसे की जानकारी हुई तो दोनो परिवारों में कोहराम मच गया। पीडब्ल्यूडी का स्टाफ भी जिला अस्पताल की मोचर्री और पोस्टमार्टम हाउस पर अफसोस जताने पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed