{"_id":"6a7b08d1f2ddde0bf40dfe14","slug":"gym-owner-and-others-arrested-for-assaulting-third-gender-in-bareilly-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: थर्ड जेंडर मन्नू सूरी को पीटने का आरोपी जिम संचालक और उसका साथी गिरफ्तार, अन्य की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: थर्ड जेंडर मन्नू सूरी को पीटने का आरोपी जिम संचालक और उसका साथी गिरफ्तार, अन्य की तलाश
Tue, 11 Aug 2026 05:04 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 11 Aug 2026 05:04 PM IST
सार
बरेली में थर्ड जेंडर मन्नू सूरी से मारपीट के मामले में जिम संचालक और एक अन्य व्यक्ति का चालान किया गया है। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
आरोपी जिम संचालक और उसका साथी
- फोटो : पुलिस विभाग
विस्तार
बरेली में थर्ड जेंडर व उसके साथियों से मारपीट के मामले में जिम संचालक समेत दो लोगों का चालान कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कोर्ट से दोनों को जमानत मिल गई है। पुलिस ने चारों आरोपियों और उनके कुछ साथियों को वांछित किया है। उनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
शहर के रामपुर गार्डन स्थित हीलियोस जिम के बाहर गाड़ी तोड़ने को लेकर हुए विवाद का वीडियो वायरल हुआ था। कथित थर्ड जेंडर कोहाड़ापीर निवासी मन्नू सूरी उर्फ सलमान ने जिम संचालक और उसके साथियों पर मारपीट और निर्वस्त्र करने का आरोप लगाया था। आरोपी जिम संचालक व अन्य के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने कुछ लोग हिरासत में लिए थे।
विज्ञापन
संबंधित खबर- UP News: बरेली में जिम संचालक की दबंगई, साथियों संग मिलकर थर्ड जेंडर को पीटा, निर्वस्त्र करने का भी आरोप
विज्ञापन
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी जिम मालिक राजेंद्रनगर निवासी अश्वनी शर्मा और कटरा चांद खां निवासी सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद सोमवार को उनका चालान कर दिया गया।