{"_id":"58ee59de4f1c1b462dcf77a4","slug":"guruji-will-read-the-newspaper-to-the-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को अखबार पढ़कर सुनाएंगे गुरुजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को अखबार पढ़कर सुनाएंगे गुरुजी
बरेली।
Updated Thu, 13 Apr 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
Guruji will read the newspaper to the students
माध्यमिक शिक्षा परिषद का शैक्षिक सत्र इस बार एक जुलाई से शुरू होगा। इसके लिए अभी से ही शासन से दिशानिर्देश जारी हो गए हैं। नए शैक्षिक सत्र में पढ़ाई के साथ छात्रों के समुचित विकास के लिए कारगर उपाए भी किए गए हैं। पढ़ाई के साथ-साथ प्रार्थना स्थल प्रतिदिन पर की घटनाओं की जानकारी देने के लिए गुरुजी समाचार पत्रों के मुख्य अंश पढ़कर छात्रों को सुनाएंगे। इसके अलावा छात्रों को प्राथमिकता से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। शैक्षिक सत्र 2018-19 एक अप्रैल से ही लागू होगा। जेडी शिव प्रकाश द्विवेदी ने मंडल के चारों जिलों के डीआईओएस को दिशा निर्देश जारी किए हैं।
शिक्षक नियमित कॉलेज जाएं और छात्रों को पढ़ाए इसलिए नियमित निरीक्षण किए जाएंगे। कॉलेजों में नियमित रूप से साफ सफाई हो, प्रार्थना स्थल पर छात्रों को सुविचार, देशभक्ति की भावना जागृत करने वाले महापुरुषों के जीवन और समाचार पत्रों के मुख्य अंशों से अवगत कराएं। इसके अलावा क्लास के अलावा वाद-विवाद व अन्य प्रतियोगिताएं, पर्यावरण संरक्षण, मई और जनवरी में शिक्षक व अभिभावक एसोसिएशन की बैठक होगी। पढ़ाई में कमजोर छात्रों की पहचान करके उनकी कमियों को दूर करना, कॉलज में विज्ञान क्लब का गठन, विद्यालय पत्रिका का प्रकाशन, शिक्षकों की हाजिरी बायोमेट्रिक मशीन से लगेगी, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जेडी शिव प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि दिशा निर्देशों का कितना पालन हो रहा है इसका औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।