फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Guru Sahib's city kirtan came out with pride in the city

Bareilly News: शहर में शान से निकला गुरु साहिब का नगर कीर्तन

Fri, 02 Jun 2023 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 02 Jun 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Guru Sahib's city kirtan came out with pride in the city
बरेली। सिखों के छठे गुरु हरगोविंद साहब का प्रकाश पर्व बृहस्पतिवार को मनाया गया। गुरुद्वारा जनकपुरी से शुरू हुआ नगर कीर्तन राम जानकी मंदिर, सलेक्शन प्वाइंट, बांके बिहारी मंदिर होते हुए गुरुद्वारा पर समाप्त हुआ। इस दौरान अखाड़ों ने जोरदार प्रदर्शन कर करतब दिखाए।
विज्ञापन

नगर कीर्तन के स्वागत को सारे मार्ग पर केसरी निशान साहिब और केसरी झंडी सजाए गए। ढोल-नगाड़ों की धुन पर लोग गुरु पर्व का संदेश देते आगे बढ़ते रहे। अमृतसर से आए जत्थों ने कीर्तन की गूंज को दो गुना कर दिया। खालसा ग्रुप की गतका पार्टी की ओर से मल्ल युद्घ जैसे हैरतअंगेज करतब दिखाए गए। गुरु की संगत करतब से वीरता का परिचय दे रही थी। निहंग सिंह का खालसाई लिबास देखते ही बन रहा था। गुरु की संगत झाडू और जल छिड़काव से गुरु साहिब की सवारी के आगे सफाई करते बढ़ती रही। पंज प्यारे गुरु साहिब की सवारी के आगे चल रहे थे। फूलों से सुसज्जित वाहन में साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब विराजमान थे। मुरादाबाद से आए नरेंद्र सिंह छीना संगत पर फूल बरसा रहे थे। दोनों ओर से संगत नतमस्तक होकर गुरु का शुक्रिया कर रही थी।
विज्ञापन


महिलाओं ने किया सत्संग
स्त्री सत्संग सभा जनकपुरी की संगत भी कीर्तन के साथ गायन कर रही थी। विभिन्न संस्थाओं और गुरु की संगत ने फूलों की वर्षा कर और प्रसाद वितरित कर नगर कीर्तन का स्वागत किया। सिख संगत की ऐतिहासिक झांकियों ने कीर्तन की शोभा बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु का लंगर छका
कीर्तन के बाद संगत के लिए लंगर लगाए गए। सभी ने लंगर छका और पर्व का आनंद लिया। प्रधान रवींद्र सिंह बग्गा ने बताया कि मुख्य समागम पांच जून को गुरुद्वारा जनकपुरी में सजेगा। नगर कीर्तन का संचालन प्रधान रविन्द्र सिंह, महासचिव इंद्रजीत सिंह, बलविंदर सिंह, सुखबीर सिंह, रविन्द्र पाल सिंह, मालिक सिंह कालङा, सुरजीत सिंह, कुलदीप सिंह, राकेश सिंह, रोमी वीरजी, हरनाम सिंह आदि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed