{"_id":"6870171ec3ba774ac8081a90","slug":"guru-purnima-festival-celebrated-with-devotion-bareilly-news-c-4-1-bly1039-679637-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: श्रद्धा-भक्ति से मनाया गुरु पूर्णिमा का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: श्रद्धा-भक्ति से मनाया गुरु पूर्णिमा का पर्व
विज्ञापन
आंवला। गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा-भक्ति व उत्साह के साथ मनाया गया। गुरु पूर्णिमा पर सिद्ध स्थली पुरैना धाम में दूरदराज से आए बाबा बालमुकुंद दास के शिष्यों ने उनकी समाधि स्थल पर पहुंच कर पूजा-अर्चना की और यहां आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा गायत्री शक्ति पीठ पर दर्शन शास्त्री डॉ. विनीत विद्यार्थी ने कहा कि गुरु ब्रह्मा की तरह से संरक्षक है। विष्णु की तरह से पोषक है और शिव की तरह से अनिति पाखंड का विनाश करते हैं, जिसने भी गुरु की शरण पाई, वो निहाल हो गया। उसका जीवन ही बदल गया। राम कृष्ण बुद्ध के जीवन में विकास गुरु के सानिध्य के कारण ही हुआ। इसके अलावा पांडवकालीन बालाजी धाम ढिलवारी गांव व मनौना धाम में भी गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। संवाद
--
गुरु पूर्णिमा पर किया दान-पुण्य
सिरौली। गुरु पूर्णिमा के पर्व पर हजारों लोगों ने रामगंगा में स्नान कर दान-पुण्य किया। इसके बाद प्रसाद चढ़ाकर गंगा मैया से मनौतियां मांगीं। बृहस्पतिवार सुबह से ही कस्बे व ग्रामीण इलाकों से श्रद्धालु पहुंचने लगे। इसके अलावा जगह-जगह गुरु दीक्षा कार्यक्रम आयोजित किए गए। सिरौली कस्बे के मोहल्ला साहूकारा में स्थित धनु वाले बजरंगबली धाम पर दिनेश गुप्ता ने भंडारा कराया। गुरगांव के शिवधाम, सिरौली के मुरादाबाद मार्ग पर स्थित हरिबाबा धाम पर भी पूरे दिन भंडारा चलता रहा। संवाद
--
गुलड़िया मंदिर पर मनाया गुरु पूर्णिमा का पर्व
शीशगढ़। गुलड़िया मंदिर के महंत बेनाम सिंह दर्जनों श्रद्धालुओं के साथ गंगा स्नान करने मीरगंज के पास गोरा हेमराजपुर अंजनी घाट पर पहुंचे, जहां गंगा में डुबकी के बाद सभी श्रद्धालुओं ने गुलड़िया केशवपुर मंदिर पर जलाभिषेक किया। इस मौके पर पं. लक्ष्मण शर्मा, अवनीश गंगवार, रोहित चौधरी, गौरव चौधरी, राहुल, राजू, राजेंद्र आदि मौजूद रहे। इसके बाद मंदिर के प्रांगण में भंडारा भी कराया गया। इसमें चित्रदेव शर्मा, सोहनलाल, गेंदनलाल, जीत सिंह, अंकित सिंह आदि ने सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
--
रामगंगा में स्नान कर चढ़ाया प्रसाद
मीरगंज/बिशारतगंज। क्षेत्र के गोरा हेमराजपुर घाट एवं कैलाश गिरी घाट पर रामगंगा नदी पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। स्नान कर पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाकर अपने परिवार एवं मित्रों की खुशहाली के लिए मनौती मांगी। गुरुओं की भी पूजा अर्चना कर दान दिया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस पिकेट पूरे समय रामगंगा नदी के घाटों पर मौजूद रही। शाम में मंदिरों में भजन-कीर्तन कराए गए। कुछ जगहों पर भंडारा कर प्रसाद का वितरण किया गया। इधर, रामगंगा के बिशारतगंज घाट पर भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई। हालांकि कहीं-कहीं घाटों पर कूड़े बिखरे थे। कुछ भक्तों ने गंगा किनारे सत्यनारायण भगवान की कथा भी कराई। संवाद